लाइव न्यूज़ :

नीमच में तस्कर की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए देवास में पदस्थ तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, 12 बोर की बंदूक से काटा था केक

By नितिन गुप्ता | Updated: October 3, 2021 21:38 IST

देवास पुलिस ने पुलिसकर्मियों की पहचान की और तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। पार्टी में देवास पुलिस के चार आरक्षक थे जिसमें पंकज कुमावत (पहले से सस्पेंड), साजनसिंह, अरुण अहिरवार, सुनील राजौरिया शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनीमच में पदस्थ निरीक्षक नरेन्द्रसिंह ठाकुर और नीमच के अन्य चार लोग थे। तस्कर और पुलिस की साठगांठ का वायरल वीडियो तस्कर बाबू सिंधी की बर्थडे पार्टी का था।तस्कर पुलिसकर्मी की 12 बोर की बंदूक से केक काटता है और सभी को खिलाता है।

देवासः पिछले दिनों मध्य प्रदेश के नीमच का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक तस्कर के साथ कुछ पुलिसकर्मी बर्थडे पार्टी मना रहे थे। इस पार्टी में तस्कर पुलिसकर्मी की 12 बोर की बंदूक से केक काटता नजर आ रहा था।

देवास पुलिस ने पुलिसकर्मियों की पहचान की और देवास में पदस्थ तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। पार्टी में देवास पुलिस के चार आरक्षक थे जिसमें पंकज कुमावत (पहले से सस्पेंड), साजनसिंह, अरुण अहिरवार, सुनील राजौरिया शामिल हैं।

नीमच में पदस्थ निरीक्षक नरेन्द्रसिंह ठाकुर और नीमच के अन्य चार लोग थे। देवास पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल सिंह ने आज अन्य तीन देवास के पुलिसकर्मियों साजनसिंह, अरुण अहिरवार, सुनील राजौरिया को भी सस्पेंड कर दिया। मध्य प्रदेश के नीमच में मादक पदार्थों के तस्कर और पुलिस की साठगांठ का वायरल वीडियो तस्कर बाबू सिंधी की बर्थडे पार्टी का था।

बर्थडे पार्टी में तस्कर पुलिसकर्मी की 12 बोर की बंदूक से केक काटता है और सभी को खिलाता है। वीडियो 20 जून का बताया जा रहा है, लेकिन ये सामने अब आया है। जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में मादक पदार्थों के तस्करी के मामले में बाबू सिंधी नीमच जिले की कनावटी जेल में है।

तत्कालीन टीआई नरेंद्र सिंह तोमर और कॉन्स्टेबल पंकज कुमावत के संरक्षण में बाबू सिंधी उसका धंधा फल-फूल रहा था। 20 जून 2021 को उसका बर्थडे था। बताया जाता है कि इसी दिन गिरदोड़ा स्थित बाबू के फॉर्म हाउस पर पार्टी रखी गई थी। इसमें नरेंद्र सिंह तोमर, पंकज कुमावत के अलावा देवास के 3 जवान भी शामिल हुए थे।

28 अगस्त से फरार है देवास में पदस्थ कॉन्स्टेबल

कार्रवाई के बाद जांच में कॉन्स्टेबल पंकज कुमावत का नाम सामने आया था। शासन ने उसे नीमच से हटाकर देवास में डीआरपी लाइन में ट्रांसफर कर दिया। देवास एडिशनल एसपी मनजीत सिंह चावला ने बताया कि पंकज कुमावत ने डीआरपी लाइन में आमद थी उसके बाद से वह ड्यूटी पर आना बंद हो गया जिसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया। हाल फिलहाल में वह सस्पेंड है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसोशल मीडियामध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो