लाइव न्यूज़ :

NCP leader pune: पैसा ही सबकुछ!, 2 बहन और 2 बहनोई ने पूर्व पार्षद और भाई वनराज आंदेकर को मार डाला, मोटरसाइकिलों पर सवार 9 लोग ने पहले गोली मारी फिर गले-सिर को काटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2024 18:01 IST

NCP leader pune: पुलिस ने बताया कि रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे मोटरसाइकिलों पर सवार आठ. नौ लोग नाना पेट इलाके में पहुंचे और आंदेकर पर हमला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे गले तथा सिर पर धारदार हथियारों से भी हमला किया गया।पुलिस ने मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच के लिए कई टीमें गठित कीं। धारदार हथियारों से आई चोटों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा।

NCP leader pune: पुणे नगर निगम के पूर्व पार्षद वनराज आंदेकर की निर्मम हत्या की जांच कर रही पुलिस ने उनकी दो बहनों और दो बहनोइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। हत्या का कारण पुरानी रंजिश, पारिवारिक और संपत्ति संबंधी विवाद माना जा रहा है। पुणे नगर निगम को राज्य प्रशासन के अधीन लाये जाने से पहले आंदेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अविभाजित) से जुड़े थे। पुलिस ने बताया कि रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे मोटरसाइकिलों पर सवार आठ. नौ लोग नाना पेट इलाके में पहुंचे और आंदेकर पर हमला कर दिया।

आंदेकर पर कथित तौर पर गोलियां चलाईं और उनके गले तथा सिर पर धारदार हथियारों से भी हमला किया गया। संयुक्त पुलिस आयुक्त रंजनकुमार शर्मा ने कहा, ‘‘हमने हमले के सिलसिले में मृतक की दो बहनों और बहनोइयों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि हमले के कारणों की जांच अभी बाकी है, लेकिन प्राथमिक जांच से पुरानी दुश्मनी और पारिवारिक तथा संपत्ति संबंधी विवाद का संकेत मिलता है।’’ आरोपियों की पहचान जयंत कोमकर, गणेश कोमकर, कल्याणी और संजीवनी के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आंदेकर के परिवार के सदस्यों द्वारा प्राथमिकी में चारों की संलिप्तता का आरोप लगाए जाने के बाद गिरफ्तारियां की गईं। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच विवाद रविवार को पुलिस थाने तक पहुंच गया था और घरेलू मामला होने के कारण निरोधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस ने मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच के लिए कई टीमें गठित कीं।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि बंदूक और धारदार हथियारों से आई चोटों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रवीण पाटिल ने कहा कि गवाहों ने दावा किया था कि कुछ गोलियां चलाई गईं, लेकिन आंदेकर के सिर और गर्दन पर धारदार हथियार से चोटें आईं, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा, ‘‘मृतक के कपड़ों से एक खाली कारतूस मिला है।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPuneहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएसः नमाज़ अदा करने, कलमा पढ़ने और टोपी पहनने के लिए किया मजबूर?, मेल कर्मचारी ने कहा- तुम्से बच्चा नहीं हो रहा है तो अपनी पत्नी को मेरे पास भेजो?

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्राइम अलर्टलंबी बीमारी से जूझ रही थी मां, पैसा लग रहा था?, 42 वर्षीय बेटे वेंकटेश ने 72 साल की मां सावित्राम्मा को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ढाबा पर चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, देह व्यापार कराने के साथ बनाया जा था उनका अश्लील वीडियो

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

क्राइम अलर्टजनवरी 2022 में दानिश शेख से मुलाकात, पीड़िता ने कहा- जुलाई 2022 में सेक्स करने को कहा, बाहों में भरा और चूमा, विरोध किया तो शादी प्रस्ताव दिया?

क्राइम अलर्टसुंदर लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर लड़कों को फंसाते?, रजिस्ट्रेशन नाम पर 1500 रुपये की वसूली, हिरासत में 3 लड़की, फर्जी मैरिज ब्यूरो पर साइबर पुलिस की छापेमारी?