लाइव न्यूज़ :

नालंदाः पड़ोसी शिक्षक ने 9 साल के बच्चे को 12 बार चाकूओं से गोदकर की निर्मम हत्या, बच्चा घर के बाहर खेल रहा था, इस विवाद में ली जान

By एस पी सिन्हा | Updated: July 12, 2023 17:35 IST

नालंदाः शिक्षक ने पहले रोका और फिर मीट काटने वाले चाकू से उस पर ताबड़तोड़ 12 वार किए। जिससे यह बच्चा बुरी तरह घायल हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देइलाज के दौरान इसकी मौत हो गई। मृतक मासूम की पहचान मोहम्मद शफीक के रूप में की गई है।नाली में पानी गिराने को लेकर पड़ोसी शिक्षक का बच्चे के परिवार से विवाद हुआ था।

पटनाः बिहार में नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र के कड़ाह मोहल्ले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पड़ोसी शिक्षक ने 9 साल के बच्चे को 12 बार चाकूओं से गोदकर मौत की नींद सुला दिया। घटना का अंजाम उसवक्त दिया गया, जब बच्चा जब घर से बाहर खेलने निकला था।

कहा जा रहा है कि शिक्षक ने पहले उसे रोका और फिर मीट काटने वाले चाकू से उस पर ताबड़तोड़ 12 वार किए। जिससे यह बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। उसके बाद इलाज के दौरान इसकी मौत हो गई। मृतक मासूम की पहचान मोहम्मद शफीक के रूप में की गई है।

पुलिस की माने तो नाली में पानी गिराने को लेकर पड़ोसी शिक्षक का बच्चे के परिवार से विवाद हुआ था। इसका बदला लेने के लिए उसने बच्चे की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी शिक्षक भागने लगा, लेकिन आसपास के लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

बच्चे के मौसा ने बताया कि वो घर से खेलने के लिए निकला था। जैसे ही बाहर पहुंचा, पड़ोसी शिक्षक मोहम्मद फिरोज ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए। वो खून से लथपथ हो गया था। इसके बाद हम उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि आरोपित शिक्षक मो. फिरोज को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित कतरीसराय प्रखंड में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल