लाइव न्यूज़ :

कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय रामटेक के कुलपति हरे राम त्रिपाठी और पत्नी बदामी देवी की मौत, खड़े ट्रक से तेज रफ्तार इनोवा कार में टक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2025 17:27 IST

स्थानीय लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दंपति की मौत हो चुकी थी। कार चालक वैभव मिश्रा (35) गंभीर रूप से घायल हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देहादसे में प्रोफेसर हरे राम त्रिपाठी (58) और उनकी पत्नी बदामी देवी (56) की मौके पर ही मौत हो गई।दंपति वाराणसी से कुशीनगर जिले स्थित अपने गांव जा रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मऊः महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उत्तर प्रदेश में एक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय रामटेक के कुलपति प्रोफेसर हरेराम त्रिपाठी को शनिवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रोफेसर त्रिपाठी (58) और उनकी पत्नी बादामी देवी (56) की शनिवार सुबह उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में उस वक्त मौत हो गई जब उनकी कार सड़क पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई। दपंति वाराणसी से कुशीनगर जिले में अपने गांव जा रहे थे।

कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रवक्ता द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि प्रोफेसर त्रिपाठी और उनकी पत्नी कुशीनगर में अपने पैतृक स्थान जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। दंपति के निधन से विश्वविद्यालय और शैक्षणिक जगत में शोक की लहर है। महाराष्ट्र के राज्यपाल राधाकृष्णन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि वह प्रोफेसर त्रिपाठी और उनकी पत्नी के निधन की खबर से बेहद दुखी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रोफेसर त्रिपाठी एक प्रसिद्ध संस्कृत विद्वान, शोधकर्ता और प्रख्यात शिक्षक थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए पूरी निष्ठा से काम किया। उनके निधन से हमने एक समर्पित शोधकर्ता और एक कुशल प्रशासक को खो दिया है जिन्होंने संस्कृत के लिए अथक परिश्रम किया।’’

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि प्रोफेसर त्रिपाठी भारतीय दर्शन और न्यायशास्त्र के विद्वान के रूप में विख्यात थे। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘विभिन्न विषयों पर शोध करते हुए उन्होंने 40 से अधिक पुस्तकें लिखीं। उन्हें महर्षि बादरायण राष्ट्रपति पुरस्कार, शंकर वेदांत पुरस्कार और पाणिनी सम्मान जैसे कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।

उन्होंने अपना पूरा जीवन संस्कृत की सेवा में समर्पित कर दिया।’’ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी सोशल मीडिया के जरिए प्रोफेसर त्रिपाठी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, ‘‘आचार्य प्रोफेसर हरेराम त्रिपाठी के आकस्मिक निधन की खबर बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है। मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

आचार्य त्रिपाठी जी ने संस्कृत भाषा के शोध, विकास, प्रचार और प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है...।’’ दंपति वाराणसी से कुशीनगर जिले स्थित अपने गांव जा रहे थे। कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दंपति की मौत हो चुकी थी। कार चालक वैभव मिश्रा (35) गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी। एएसपी कुमार ने बताया कि बिहार के गोपालगंज निवासी घायल चालक वैभव मिश्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रोफेसर हरे राम त्रिपाठी इससे पहले वाराणसी के सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति रहे थे। इसी थाना क्षेत्र में 2005 में सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति, प्रख्यात साहित्यकार एवं राज्यसभा सदस्य पंडित विद्यानिवास मिश्र की भी एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो