लाइव न्यूज़ :

नागपुर: पब्लिशर से किताबें लेकर नांदेड़ और मुंबई के बुक हाउस संचालकों से कुल 1 करोड़ 5 लाख 45 हजार रुपए की धोखाधड़ी, गिट्टीखदान में मामला दर्ज

By फहीम ख़ान | Updated: August 25, 2023 10:34 IST

नांदेड़, नया मोंढा निवासी गोविंद बालाजी कोंडावार (24), सुप्रिया बालाजी कोंडावार (50), बालाजी कोंडावार (55) और सुशील अंबिकाप्रसाद दुबे (43 वर्ष, मुंबई, विरार), प्रियम्बडा सुशील दुबे (34 वर्ष) का समावेश है. फरियादी हजारीपहाड़, साईं सेवाश्रम सोसाइटी निवासी पंकजसिंह जीतसिंह (48) है.

Open in App
ठळक मुद्देसाईं सेवाश्रम सोसायटी में शैल्स इंटरनेशनल (बीसीआई बुक्स पब्लिकेशन) नामक फर्म है. फर्म के लिए किताबें खरीदकर 90 दिनों में पेमेंट करने का करार किया था.अलग-अलग कुल 42 लाख 20 हजार 986 रुपए की किताबें नांदेड़ भेजी थीं.

नागपुर: गिट्टीखदान थाने के तहत हजारीपहाड़ के एक बुक पब्लिशर्स से उधारी में लाखों रुपए की शैक्षणिक किताबें लेकर नांदेड़ और मुंबई के बुक हाउस संचालकों से कुल 1 करोड़ 5 लाख 45 हजार रुपए से अधिक की धोखाधड़ी की है.

आरोपियों में नांदेड़, नया मोंढा निवासी गोविंद बालाजी कोंडावार (24), सुप्रिया बालाजी कोंडावार (50), बालाजी कोंडावार (55) और सुशील अंबिकाप्रसाद दुबे (43 वर्ष, मुंबई, विरार), प्रियम्बडा सुशील दुबे (34 वर्ष) का समावेश है. फरियादी हजारीपहाड़, साईं सेवाश्रम सोसाइटी निवासी पंकजसिंह जीतसिंह (48) है.

पंकजसिंह के भाई की हजारीपहाड़, साईं सेवाश्रम सोसायटी में शैल्स इंटरनेशनल (बीसीआई बुक्स पब्लिकेशन) नामक फर्म है. इस फर्म का कारोबार पंकजसिंह देखते हैं. उन्हें जनवरी 2023 में नांदेड़ के कोंडावार बुक हाउस के गोविंद कोंडावार और अन्य ने उनकी फर्म के लिए किताबें खरीदकर 90 दिनों में पेमेंट करने का करार किया था.

11 फरवरी 2023 को कोंडावार टीम के कहने पर दो बार अलग-अलग कुल 42 लाख 20 हजार 986 रुपए की किताबें नांदेड़ भेजी थीं. लेकिन आरोपी कोंडावार बुक हाउस के संचालकों ने आज तक पैसे नहीं देकर धोखाधड़ी की है. इसी तरह मार्च 2023 में मुंबई के रोशिल इंटरप्राइजेस के संचालक दुबे दंपति ने पंकजसिंह से किताब खरीदी का करार किया था.

31 मार्च को दुबे को 47 लाख 20 हजार 281 रुपए कीमत की किताब भेजी गई. इसके बाद दूसरी बार 13 जून को 20 लाख 88 हजार 464 रुपए कीमत की किताब भेजी गई. लेकिन आरोपियों ने उधारी की रकम देने में टालमटोल किया.

अब तक रकम नहीं देकर फरियादी से ठगी की है. फरियादी की लिखित शिकायत की जांच पर परिमंडल-2 के उपायुक्त के आदेश पर गिट्टीखदान पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विविध धाराओं के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुरPoliceमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला