लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुरः राम जानकी मठ के महंत कौशल किशोर दास मृत मिले?, हत्या की आशंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2025 18:06 IST

Muzaffarpur: महंत का शव उनके घर के पास बहादुरपुर इलाके में एक नदी के किनारे मिला, जो मीनापुर-पानापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

Open in App
ठळक मुद्देमहंत के परिवार के सदस्यों ने पहले पुलिस को सूचित किया था कि वह आज सुबह से लापता हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Muzaffarpur:बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में स्थित राम जानकी मठ के महंत रविवार को रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस को आशंका है कि महंत की हत्या की गई है। मृत महंत की पहचान कौशल किशोर दास के रूप में हुई है। मुजफ्फरपुर (पूर्व) के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शहरयार अख्तर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘महंत का शव उनके घर के पास बहादुरपुर इलाके में एक नदी के किनारे मिला, जो मीनापुर-पानापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।’’

उन्होंने कहा, "महंत के परिवार के सदस्यों ने पहले पुलिस को सूचित किया था कि वह आज सुबह से लापता हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।" एएसपी ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर यह मामला हत्या का प्रतीत होता है। जांचकर्ताओं की सहायता के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों को नियुक्त किया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल