लाइव न्यूज़ :

Pushpa 2: हत्या कर ‘पुष्पा-2’ देख रहा था आरोपी विशाल मेश्राम?, देर रात नागपुर पुलिस ने ऐसे किया अरेस्ट, गिरफ्तारी देख दर्शक हैरान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 22, 2024 20:22 IST

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ 2021 की तेलुगु फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ का ‘सीक्वल’ है।

Open in App
ठळक मुद्देपांच दिसंबर को हिंदी, तमिल, कन्नड़, बंगाली तथा मलयालम भाषाओं में रिलीज किया गया। दर्शकों को आश्वस्त किया कि अब वे फिल्म का आनंद लेना जारी रख सकते हैं।‘स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन’ (एसयूवी) पर भी नजर रखी जा रही थी।

Pushpa 2: हत्या और मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में वांछित एक व्यक्ति को महाराष्ट्र के नागपुर स्थित एक सिनेमाघर में देर रात ‘पुष्पा-2’ फिल्म देखते समय गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। फिल्म के प्रदर्शन के दौरान बृहस्पतिवार को आधी रात के बाद सिनेमा घर से विशाल मेश्राम की गिरफ्तारी को देख दर्शक हैरान रह गए, लेकिन पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद दर्शकों को आश्वस्त किया कि अब वे फिल्म का आनंद लेना जारी रख सकते हैं।

पचपावली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि मेश्राम 10 महीने से फरार था और हाल ही में रिलीज हुई फिल्म में उसकी रुचि के बारे में पुलिस को पता लगने के बाद उसे आखिरकार पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि गैंगस्टर के खिलाफ हत्या तथा मादक पदार्थ तस्करी समेत 27 मामले दर्ज थे और वह अपनी हिंसक प्रवृत्ति के लिए जाना जाता था।

यहां तक ​​कि उसने पूर्व में पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया था। उन्होंने बताया कि प्राधिकारी लगातार उसका पीछा कर रहे थे। साइबर निगरानी का इस्तेमाल करते हुए और उसके द्वारा उपयोग किये जा रहे एक ‘स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन’ (एसयूवी) पर भी नजर रखी जा रही थी।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को उसका पता लगाने के बाद पुलिस ने शहर के मध्य भाग में स्थित सिनेमा हॉल के बाहर उसके वाहन के टायरों की हवा निकाल दी। जब पुलिसकर्मी हॉल में दाखिल हुए तो मेश्राम फिल्म देखने में पूरी तरह डूबा हुआ था।

पुलिस ने बताया कि मेश्राम फिलहाल नागपुर सेंट्रल जेल में बंद है और उसे जल्द ही नासिक की जेल में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ 2021 की तेलुगु फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ का ‘सीक्वल’ है और इसे पांच दिसंबर को हिंदी, तमिल, कन्नड़, बंगाली तथा मलयालम भाषाओं में रिलीज किया गया। 

टॅग्स :नागपुरक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए