लाइव न्यूज़ :

मुंबई: वैलेंटाइन डे के तोहफे के बहाने महिला से 3.68 लाख रुपये की ठगी, तरीका जानकर हो जाएंगे हैरान

By भाषा | Updated: February 13, 2023 15:36 IST

वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट भेजने के नाम पर मुंबई की 51 साल की एक महिला से ठगी का मामला सामने आया है। खार पुलिस थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देवैलेंटाइन डे पर तोहफा भेजने के बहाने महिला से 3.68 लाख रुपये की ठगी।इंस्टाग्राम पर शख्स ने की दोस्ती, फिर गिफ्ट का पार्सल प्राप्त करने के लिए शुल्क के बहाने ऐंठे रुपये।महिला ने जब शक होने के बाद पैसों का भुगतान बंद किया तो उसे धमकी मिलने लगी।

मुंबई: मुंबई की 51 वर्षीय एक महिला से सोशल मीडिया पर एक शख्स ने वैलेंटाइन डे पर तोहफा भेजने के बहाने 3.68 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। खार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शादीशुदा महिला ने पिछले बुधवार को इंस्टाग्राम पर एलेक्स लोरेंजो नाम के एक शख्स से दोस्ती की थी।

गिफ्ट भेजने के नाम पर ठगी

पुलिस अधिकारी ने शिकायतकर्ता के हवाले से बताया कि उस व्यक्ति ने बाद में महिला को बताया कि उसने उसे वेलेंटाइन डे का तोहफा भेजा है जिसके लिए उसे पार्सल प्राप्त करने के बाद 750 यूरो का शुल्क देना होगा। अधिकारी ने कहा कि बाद में, महिला को एक कूरियर कंपनी से एक संदेश मिला कि पार्सल क्योंकि स्वीकार्य सीमा से अधिक भारी था, इसलिए उन्हें 72,000 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा, जिसका भुगतान महिला ने किया।

उन्होंने बताया कि कथित कूरियर कंपनी के प्रतिनिधियों ने महिला से फिर से संपर्क किया और कहा कि उन्हें पार्सल में यूरोपीय मुद्रा मिली है और धन शोधन के आरोप से बचने के लिए उसे 2,65,000 रुपये देने होंगे। अधिकारी ने बताया कि महिला ने फिर राशि का भुगतान किया। हालांकि, जब महिला को उस व्यक्ति द्वारा भेजे गए पार्सल को प्राप्त करने के लिए फिर से 98,000 रुपये का भुगतान करने के लिए कहा गया, तो उसे संदेह हुआ।

राशि का भुगतान बंद तो मिलने लगी धमकी

अधिकारी ने कहा कि जब उसने राशि का भुगतान करना बंद कर दिया, तो लोरेंजो ने उसे यह कहते हुए धमकी देना शुरू कर दिया कि वह उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करेगा और उन्हें उसके परिवार के सदस्यों के साथ भी साझा करेगा। महिला ने बाद में खार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीवैलेंटाइन डेमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा