लाइव न्यूज़ :

'स्पा' की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़, पांच महिला गिरफ्तार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 19, 2019 09:47 IST

अपराध शाखा की निरीक्षक आशा कोराके ने बताया कि पुलिस ने एक समाचार पत्र में प्रकाशित एक विज्ञापन की तहकीकात शुरू की, तब इस गिरोह का पता चला.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने इस संबंध में एक निजी कंपनी के मालिक रजनीश सिंह (35) को गिरफ्तार किया है. इस कंपनी में काम करने वाली पांच महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है.

मुंबई पुलिस ने आलीशान होटलों और घरों में चल रहे देह व्यापार के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करके इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गुरुवार को बताया कि आरोपी लोगों को 'घर में स्पा' सेवा देने का लालच देते थे. उन्होंने बताया कि मुंबई अपराध शाखा की यूनिट-9 ने अंधेरी में एक पांच सितारा होटल में छापा मारा और देह व्यापार के धंधे में धकेली गई तीन महिलाओं को मुक्त कराया.

पुलिस ने इस संबंध में एक निजी कंपनी के मालिक रजनीश सिंह (35) को गिरफ्तार किया है. सिंह के अलावा इस कंपनी में काम करने वाली पांच महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को छापे के दौरान 4.70 लाख रुपए नगद मिले हैं.

अपराध शाखा की निरीक्षक आशा कोराके ने बताया कि पुलिस ने एक समाचार पत्र में प्रकाशित एक विज्ञापन की तहकीकात शुरू की, तब इस गिरोह का पता चला. विज्ञापन में 'घर में स्पा सुविधा' देने की बात कही गई थी. रजनीश 10 माह से भी ज्यादा वक्त से यह धंधा चला रहा था.

उन्होंने बताया कि एक पुलिस अधिकारी ने विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया. उसके बाद अंधेरी के एक होटल में तीन महिलाएं भेजी गईं. इसके बाद वहां छापा मारा गया. यहां की एक अदालत ने सभी छह आरोपियों को शनिवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

टॅग्स :मुंबईसेक्स रैकेट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमुंबई म्यूजिक इवेंट में ड्रग्स का कहर, 2 MBA छात्रों की ओवरडोज से मौत; छह गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजनवरी 2022 में दानिश शेख से मुलाकात, पीड़िता ने कहा- जुलाई 2022 में सेक्स करने को कहा, बाहों में भरा और चूमा, विरोध किया तो शादी प्रस्ताव दिया?

क्राइम अलर्टसुंदर लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर लड़कों को फंसाते?, रजिस्ट्रेशन नाम पर 1500 रुपये की वसूली, हिरासत में 3 लड़की, फर्जी मैरिज ब्यूरो पर साइबर पुलिस की छापेमारी?

क्राइम अलर्टअमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण?, मोहम्मद अयाज के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, वीडियो

क्राइम अलर्टKarnataka: शादीशुदा महिला के प्रेमी संग भागने पर खौफनाक सजा, परिवार वालों ने खिलाया जहर, फिर शव को लगा दी आग

क्राइम अलर्ट180 लड़कियों का शोषण, 350 आपत्तिजनक वीडियो, बहला-फुसलाया और अंतरंग पल किए रिकॉर्ड, मोहम्मद अयाज उर्फ ​​तनवीर अरेस्ट