लाइव न्यूज़ :

अश्लील फोटो, धमकी और कर्ज, 1.73 करोड़ रुपये लूटा, पत्नी पूनम रोडे ने साथी सचिन येलावी, सुहास पवार और किशोर पवार के साथ मिलकर पति विशाल अशोक रोडे से की ठगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 16, 2025 11:19 IST

पूनम ने कथित तौर पर अपने पति विशाल अशोक रोडे से सात साल की अवधि में 1.73 करोड़ रुपये की ठगी की।

Open in App
ठळक मुद्देसचिन येलावी, सुहास पवार और किशोर पवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। व्यवसायी हैं जो उसे ऋण दिलाने में मदद कर सकते हैं।कंपनी के माध्यम से तीन करोड़ रुपये का ऋण दे सकता है।

मुंबईः महाराष्ट्र की राजधानी में एक महिला ने कर्ज दिलाने के बहाने से तीन साथियों के साथ मिलकर अपने पति के साथ कथित रूप से 1.73 करोड़ रुपये की ठगी की और उसे फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की धमकी भी दिलवाई। अधिकारी ने जानकारी दी। मुंबई के भांडुप थाने के अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार को आरोपी पूनम रोडे और उसके साथियों सचिन येलावी, सुहास पवार और किशोर पवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। उन्होंने कहा कि पूनम ने कथित तौर पर अपने पति विशाल अशोक रोडे से सात साल की अवधि में 1.73 करोड़ रुपये की ठगी की।

अधिकारी ने बताया कि सितंबर 2019 में आरोपी ने अपने पति को अपनी दोस्त येलावी और परिचित सुहास पवार से मिलवाया और दावा किया कि वे व्यवसायी हैं जो उसे ऋण दिलाने में मदद कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बाद में उसने दावा किया कि सुहास पवार को जानने वाला म्हात्रे नामक एक व्यवसायी एक कंपनी के माध्यम से तीन करोड़ रुपये का ऋण दे सकता है।

दबाव में आकर विशाल रोडे ने येलावी को प्रोसेसिंग फीस के रूप में 6.92 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। अधिकारी ने बताया कि हालांकि, ऋण कभी भी जारी नहीं किया गया। प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी सुहास पवार के कार्यालय में काम करने वाली एक महिला ने विशाल रोडे के साथ व्हाट्सऐप पर बातचीत करनी शुरू की और कथित तौर पर अश्लील तस्वीरों का आदान-प्रदान किया।

जिसका इस्तेमाल बाद में उसे धमकाने के लिए किया गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी और मामले को निपटाने के लिए उनसे पैसे लेने शुरू कर दिए। पूनम रोडे ने भी 2022 से अपने पति के खाते से 2.20 लाख रुपये प्रति माह अपने बैंक खाते में स्थानांतरित किए।

जिससे 82.23 लाख रुपये का गबन हुआ। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने शिकायतकर्ता को संपत्ति के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया, जिसके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए