लाइव न्यूज़ :

मुंबई: बड़े गिरोह का भंडाफोड़, छापे के दौरान आइफोन समेत 480 मोबाइल बरामद, चोरी के बाद बदल देते थे फोन के आईएमईआई नंबर

By भाषा | Updated: July 24, 2022 13:16 IST

मोबाइल फोन की चोरी और फिर उसे दूसरे देशों में बेचकर हवाला के जरिए पैसे कमाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। चोरी के बाद फोन के आईएमईआई नंबर तक बदल दिए जाते थे।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई के मानखुर्द इलाके में महाराष्ट्र नगर में एक जगह पर छापेमारी के बाद हुआ खुलासा।15 जुलाई को छापेमारी के दौरान आइफोन समेत 480 मोबाइल फोन बरामद किए गए।पुलिस ने 9.5 किलोग्राम गांजा, विदेशी शराब की 174 बोतलें, दो तलवारें और एक लैपटॉप भी बरामद किया

मुंबई: मुंबई पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी करने और ‘हवाला’ के जरिए उन्हें नेपाल तथा बांग्लादेश में बेचने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एक अधिकारी ने बताया कि यह अपराध कितने बड़े पैमाने पर हो रहा था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 15 जुलाई को यहां मानखुर्द इलाके में महाराष्ट्र नगर में एक स्थान पर छापे के दौरान आइफोन समेत 480 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि गिरोह के संबंध अन्य देशों से भी थे। छापे के दौरान मोबाइल फोन के अलावा पुलिस ने 9.5 किलोग्राम गांजा, विदेशी शराब की 174 बोतलें, दो तलवारें और एक लैपटॉप भी बरामद किया है। इन सभी की कीमत करीब 75 लाख रुपये है। मुंबई अपराध शाखा ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के जहांगीराबाद कस्बे से आरोपी आसिफ इदरीसी (25) को गिरफ्तार किया।

इससे पहले पुलिस ने गिरोह के दो अन्य सदस्यों महबूब उर्फ लल्लू बदरुद्दीन खान (37) और फैयाज शेख (31) को पकड़ा था। जांच के दौरान अपराध शाखा को पता चला कि गिरोह शहर में चोरों से मोबाइल फोन खरीद रहा था। अधिकारी ने बताया, ‘‘इसके बाद वे फोन के आईएमईआई नंबर बदल देते थे और उन्हें भारत, नेपाल तथा बांग्लादेश के विभिन्न हिस्सों में बेचते थे और हवाला के जरिए पैसे लेते थे।’’

हवाला का मतलब कानूनी बैंकिंग माध्यमों से बचते हुए पैसों का अवैध लेनदेन है। अधिकारी ने बताया कि गिरोह के दक्षिण मुंबई में सबसे बड़े कबाड़ी बाजार ‘चोर बाजार’ में लोगों से भी संपर्क थे। उन्होंने कहा, ‘‘हमने महज एक छापे में 480 मोबाइल फोन जब्त किए। हम अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्होंने नेपाल और बांग्लादेश में कितने फोन बेचे हैं।’’ उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश से इदरीसी के पकड़े जाने के बाद इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए