लाइव न्यूज़ :

मुंबई, गुजरात से 120 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन जब्त, एअर इंडिया के पूर्व पायलट समेत छह लोग गिरफ्तार

By अनिल शर्मा | Updated: October 7, 2022 13:17 IST

जब्त किए गए ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 120 करोड़ रुपये है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एनसीबी ने इस सिलसिले में ‘एअर इंडिया’ के एक पूर्व पायलट समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देमामले में एअर इंडिया के एक पूर्व पायलट समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।NCB ने कहा कि यह एक कार्टेल द्वारा चलाया जा रहा था।

मुंबईः स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई और गुजरात से 60 किलोग्राम ‘मेफेड्रोन’ (मादक पदार्थ) जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 120 करोड़ रुपये है। इस मामले में एअर इंडिया के एक पूर्व पायलट समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

 एनसीसीबी के उपमहानिदेशक संजय सिंह ने मुंबई में एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गुजरात के जामनगर में नौसेना खुफिया इकाई को मिली एक विशिष्ट जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा, ‘‘खुफिया जानकारी के मिलने बाद दिल्ली स्थित एनसीबी मुख्यालय और इसकी मुंबई क्षेत्रीय इकाई के अधिकारियों ने तीन अक्टूबर को जामनगर में छापेमारी की और 10 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त की।’’

सिंह ने बताया कि एनसीबी के दल ने इस सिलसिले में जामनगर से एक और मुंबई से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा, ‘‘एनसीबी के दल ने दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके में एस बी रोड स्थित एक गोदाम में बृहस्पतिवार को छापा मारा और 50 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त की।’’

उन्होंने बताया कि इसके बाद एनसीबी ने इस गिरोह के सरगना समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि एक आरोपी का नाम सोहेल गफार माहिदा है, जो एअर इंडिया का पूर्व पायलट है। मेफेड्रोन एक मादक पदार्थ है, जिसे ‘म्याऊ म्याऊ’ या एमडी के रूप में भी जाना जाता है। यह नशीला पदार्थ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत प्रतिबंधित है।

टॅग्स :NCB MumbaiMumbai
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी