लाइव न्यूज़ :

Mumbai Bus Driver: ड्यूटी के समय शराब के साथ पकड़ा गया ड्राइवर, कुर्ला दुर्घटना के कुछ दिनों बाद वीडियो वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 13, 2024 12:06 IST

Mumbai Bus Driver: बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) उपक्रम के बेड़े में वेट-लीज्ड बसों के ड्राइवरों को कथित तौर पर शराब खरीदते या पीते हुए दिखाने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

Open in App

Mumbai Bus Driver: महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) उपक्रम के बेड़े में ‘वेट-लीज्ड’ बसों के चालकों द्वारा कथित तौर पर शराब खरीदने या पीने के वीडियो सोशल मीडिया पर आये हैं। ये वीडियो मुंबई के कुर्ला क्षेत्र में 9 दिसंबर को हुई उस भयानक दुर्घटना के बाद सोशल मीडिया पर आए हैं, जिसमें सरकारी परिवहन की एक इलेक्ट्रिक बस ने लोगों को कुचल दिया था। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 42 लोग घायल हुए थे। बेस्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस सप्ताह उन्हें कथित रूप से ऐसे चार वीडियो मिले हैं।

एक वीडियो में एक चालक शराब पीते हुए दिखाई दे रहा है और सुरक्षा अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। यह वीडियो चुनाव के दिन मुलुंड डिपो का है। अधिकारी ने कहा, ‘‘चालक को तुरंत बर्खास्त कर दिया गया। हमें तीन अन्य वीडियो भी मिले हैं, जिनमें चालक सड़क के किनारे अपनी बसें रोककर शराब खरीदते और वापस अपनी सीट पर आते दिख रहे हैं।’’

इनमें से दो वीडियो बांद्रा ईस्ट और अंधेरी के हैं, जबकि तीसरे का स्थान स्पष्ट नहीं है। सूत्रों ने बताया कि बांद्रा ईस्ट का वीडियो कुर्ला पश्चिम दुर्घटना के दो दिन बाद 11 दिसंबर को बनाया गया था। बेस्ट कामगार सेना के अध्यक्ष सुहास सामंत ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ये वीडियो ‘ट्रांसपोर्टर’ और उसके कर्मचारियों की छवि खराब कर रहे हैं।

सामंत ने दावा किया, ‘‘बेस्ट कर्मचारी स्थायी आदेशों और सेवा नियमों से बंधे होते हैं। इसलिए वे सड़क पर कहीं भी बस रोककर शराब खरीदने की हिम्मत नहीं करेंगे।’’ महाप्रबंधक अनिल कुमार डिग्गीकर ने बुधवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से बात करते हुए कहा था कि ‘वेट-लीज’ (सरकारी एजेंसियों को बस उपलब्ध कराने वाले संचालकों) बसों के संचालकों के साथ एक बैठक हुई थी और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अन्य कदमों के अलावा श्वांस विश्लेषक परीक्षण अनिवार्य करने का निर्णय लिया गया था।

टॅग्स :मुंबईBestमहाराष्ट्रसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?