लाइव न्यूज़ :

Mumbai Airport News: 8.37 करोड़ रुपये मूल्य, 12.47 किग्रा सोना और इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त, 1o अरेस्ट, छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विशेष अभियान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 6, 2024 13:08 IST

Mumbai Airport News: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने हवाई अड्डे पर अनुबंधित कर्मचारी के रूप में काम कर रहे एक भारतीय नागरिक को पकड़ा और उसे सीमा शुल्क अधिकारियों को सौंप दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपानी की बोतल में 2.58 किलोग्राम सोने के आठ टुकड़े मोम के रूप में बरामद किए गए। मामले में दुबई से आ रहे चार भारतीय नागरिकों को रोका गया।सीट के नीचे पाइप से 1.5 किलोग्राम वजन की सोने की छह छड़ें भी बरामद की गयीं।

Mumbai Airport News: सीमा शुल्क विभाग ने मुंबई में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चार दिन तक चलाए अभियान के दौरान 8.37 करोड़ रुपये मूल्य का 12.47 किलोग्राम सोना और इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किया और 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह अभियान यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 29 अप्रैल से दो मई तक चलाया गया। जब्त किया गया सोना विभिन्न यात्रियों ने अलग-अलग तरीकों से छिपाया हुआ था। अधिकारी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इस संबंध में पांच यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने हवाई अड्डे पर अनुबंधित कर्मचारी के रूप में काम कर रहे एक भारतीय नागरिक को पकड़ा और उसे सीमा शुल्क अधिकारियों को सौंप दिया।

विज्ञप्ति के अनुसार, व्यक्ति की तलाशी के दौरान उसकी पानी की बोतल में 2.58 किलोग्राम सोने के आठ टुकड़े मोम के रूप में बरामद किए गए। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एक अन्य मामले में दुबई से आ रहे चार भारतीय नागरिकों को रोका गया और उनके अंतर्वस्त्रों तथा शरीर में छिपाकर रखा गया 3.335 किलोग्राम सोना जब्त किया गया।

विज्ञप्ति के अनुसार, इसके बाद चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक विमान में सीट के नीचे पाइप से 1.5 किलोग्राम वजन की सोने की छह छड़ें भी बरामद की गयीं। सीमा शुल्क कर्मियों ने 15 अन्य भारतीय नागरिकों को भी रोका जिनमें से 10 दुबई, दो मस्कट और एक-एक अबू धाबी, बहरीन तथा जेद्दा से आ रहे थे।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि उन्होंने अंतर्वस्त्रों, अपनी जींस की जेब, बैग तथा अपने शरीर में अन्य तरीकों से 5.32 किलोग्राम सोना छिपाया हुआ था। इसमें बताया गया है कि दुबई से आ रहे एक अन्य भारतीय नागरिक को भी रोका गया और उसे कीमती सामान की तस्करी करते हुए पाया गया। उसके पास से 14.21 लाख रुपये मूल्य के नौ आईफोन तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान भी जब्त किए गए।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईPoliceCISF
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली