लाइव न्यूज़ :

Mukesh Sahni Father Murder Case: बिहार सरकार के मंत्री रह चुके मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी के शरीर पर चाकू से वार किए जाने के कई निशान, आखिर क्या है वजह

By एस पी सिन्हा | Updated: July 16, 2024 13:58 IST

Mukesh Sahni Father Murder Case: दरभंगा एसएसपी कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, बिरौल अनुमंडल पुलिस के पदाधिकारी, बिरौल थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे ।

Open in App
ठळक मुद्देजांच के लिए दरभंगा के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया है।बिहार सरकार के मंत्री रह चुके मुकेश सहनी वीआईपी के प्रमुख हैं। वीआईपी विपक्षी गठबंधन ‘‘इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’’ (इंडिया) की सहयोगी है।

Mukesh Sahni Father Murder Case: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की बिहार के दरभंगा जिले में उनके पैतृक घर में मंगलवार को कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। दरभंगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जगुनाथ रेड्डी ने घटना की पुष्टि करते हुए संवाददाताओं को बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक टीम मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि जीतन सहनी के शरीर पर चाकू से वार किए जाने के कई निशान हैं। दरभंगा एसएसपी कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, बिरौल अनुमंडल पुलिस के पदाधिकारी, बिरौल थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे । जांच के लिए दरभंगा के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया है।

बिहार सरकार के मंत्री रह चुके मुकेश सहनी वीआईपी के प्रमुख हैं। वीआईपी विपक्षी गठबंधन ‘‘इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’’ (इंडिया) की सहयोगी है। पार्टी लाइन से ऊपर उठकर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस घटना की निंदा की। बिहार के उपमुख्यमंत्री और राज्य भाजपा प्रमुख सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया मंच ‘‘एक्स’’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुकेश सहनी के पिताजी की हत्या अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है। मैं सरकार की तरफ से बिहारवासियों को आश्वस्त करता हूँ कि हत्या में संलिप्त अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।’’

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने ‘‘एक्स’’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘विकासशील पार्टी के संरक्षक भाई मुकेश सहनी जी के पिताजी की निर्मम हत्या बेहद निंदनीय है। दोषियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द से जल्द अपराधियों को चिन्हित कर उचित करवाई की जाएगी।

मुकेश सहनी एवं शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी और मेरी पार्टी की गहरी संवेदनाएं हैं।’’ राजद नेता शक्ति सिंह यादव ने एक बयान में कहा, ‘‘यह बेहद निंदनीय घटना है। बिहार में क्या हो रहा है? बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है। मुख्यमंत्री बेहोशी की हालत में हैं। वह इस घटना से अनजान होंगे। बिहार राज्य भगवान भरोसे है।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar Policeहत्याविकासशील इंसान पार्टी (वाआईपी)मुकेश सहनी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?