लाइव न्यूज़ :

MP News: 7 की मौत और 3 घायल?, गलत दिशा में आ रहे गैस टैंकर ने कार-पिकअप को उड़ाया, फंसे लोगों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 13, 2025 10:50 IST

MP News: बदनावर-उज्जैन राजमार्ग पर बामनसुता गांव के पास एक गैस टैंकर गलत दिशा से आ रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देटैंकर ने विपरीत दिशा से आ रही दो कारों को टक्कर मार दी। वरिष्ठ अधिकारी बचाव अभियान शुरू करने के लिए मौके पर पहुंचे।दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

MP News: मध्य प्रदेश के धार जिले में एक गैस टैंकर और दो कारों के बीच टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। धार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह हादसा बुधवार रात करीब 11 बजे तब हुआ, जब बदनावर-उज्जैन राजमार्ग पर बामनसुता गांव के पास एक गैस टैंकर गलत दिशा से आ रहा था।

टैंकर ने विपरीत दिशा से आ रही दो कारों को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारी बचाव अभियान शुरू करने के लिए मौके पर पहुंचे।

एसपी ने बताया कि स्थानीय निवासियों ने अभियान में मदद की और वाहनों में फंसे लोगों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि घायलों को पड़ोसी जिले रतलाम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने बताया कि ये लोग रतलाम, मंदसौर (मध्य प्रदेश) और जोधपुर (राजस्थान) जिलों के हैं। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीMadhya Pradeshसड़क दुर्घटनाRoad accident
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?