लाइव न्यूज़ :

VIDEO: मलाड में माता-पिता और पत्नी के सामने मनसे कार्यकर्ता की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, भयावह वीडियो सामने आया

By रुस्तम राणा | Updated: October 14, 2024 15:55 IST

वीडियो में देखा जा सकता है कि उस व्यक्ति को उसके परिवार के सामने ही बेरहमी से पीटा गया। उसे बचाने के लिए उसकी माँ उसके ऊपर लेट गई ताकि उसे गुस्साई भीड़ से बचाया जा सके। उसके पिता की बाईं आँख पर गंभीर चोट लगी है। भीड़ द्वारा पिता की पिटाई करते हुए भी देखा जा सकता है। 

Open in App

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) से जुड़े एक व्यक्ति की बीच सड़क में उसके माता-पिता, पत्नी के सामने बेहरमी से एक समूह द्वारा पीट-पीटकर मार डाला गया। यह भयावह घटना मलाड की है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, मलाड ईस्ट में ऑटोरिक्शा चालकों के साथ उस व्यक्ति का झगड़ा हुआ और जल्द ही यह मौखिक झगड़ा हिंसा में बदल गया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि उस व्यक्ति को उसके परिवार के सामने ही बेरहमी से पीटा गया। उसे बचाने के लिए उसकी माँ उसके ऊपर लेट गई ताकि उसे गुस्साई भीड़ से बचाया जा सके। उसके पिता की बाईं आँख पर गंभीर चोट लगी है। भीड़ द्वारा पिता की पिटाई करते हुए भी देखा जा सकता है। 

जिस यूजर ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, उसके अनुसार, "12-15 दोस्तों के समूह ने मिलकर इस लड़के आकाश को पीट-पीटकर मार डाला और इस झगड़े में उसकी पत्नी का गर्भपात हो गया। उसके पिता की बाईं आंख पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। यह घटना मुंबई के मलाड ईस्ट रोड पर हुई।"

यह झगड़ा बाइक सवार और ऑटो-रिक्शा चालक के बीच ओवरटेकिंग को लेकर विवाद के रूप में शुरू हुआ, हालांकि, यह कुछ ही समय में बढ़ गया और अन्य ऑटोरिक्शा चालक भी लड़ाई में शामिल हो गए। कथित तौर पर, यह घटना 12 अक्टूबर को हुई और पीड़ित को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी मौत हो गई। 

टॅग्स :मुंबईमुंबई पुलिसवायरल वीडियोक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने