लाइव न्यूज़ :

Mira Road Murder: बेरहम शौहर ने बीच सड़क पर बेगम को उतारा मौत के घाट, चाकू घोंप किया लहूलुहान; गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: October 12, 2024 12:07 IST

Mira Road Murder:पुलिस स्टेशन से निकलने के बाद, महिला स्पष्ट रूप से पास के एन.एच. हाई स्कूल में अपनी बड़ी बेटी से मिलने गई थी, जहाँ आरोपी ने उस पर हमला किया, चाकू मारा और चाकू से उसका गला काट दिया।

Open in App

Mira Road Murder: 'किसी व्यक्ति के भीतर अगर अपराधिक मंशा जन्म ले लेती है तो वह अपने रिश्तों का भी खून कर डालता है।' यह वाक्य महाराष्ट्र के मीरा रोड इलाके में घटी घटना पर एक दम सटीक बैठता है, जहां एक शौहर ने अपनी बेगम की बेरहमी से हत्या कर दी। रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर ने इलाके में सनसनी मचा दी है और हर कोई इस अपराध को लेकर सदमे में है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अपराध की घटना को कैद किया गया है। शुक्रवार, 11 अक्टूबर की दोपहर मीरा रोड के नया नगर पुलिस स्टेशन से निकलने के कुछ ही मिनटों बाद एक महिला की उसके पति ने दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या कर दी। मामले की जानकारी शनिवार, 12 अक्टूबर को पुलिस ने दी। पुलिस अधिकारी का कहना है कि ठाणे जिले के एक 41 वर्षीय व्यक्ति को अपने बच्चों की कस्टडी को लेकर अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि मीरा रोड के रहने वाले दंपति नदीम खान और उनकी पत्नी अमरीन (36) के दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र 2 और 10 साल है, और वे अपने बच्चों की कस्टडी को लेकर विवाद में फंस गए थे।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अमरीन नदीम खान के रूप में हुई है, जो अपने पति नदीम अहमद खान के साथ वैवाहिक विवाद में उलझी हुई थी। अलग-थलग रहने वाले दंपति के बीच विवाद घरेलू हिंसा और अपने दो साल के बेटे की कस्टडी को लेकर था। विवाद के बारे में अमरीन जो अपने पति से अलग रह रही थी, ने गार्जियन एंड वार्ड्स एक्ट, 1980 की संबंधित धाराओं के तहत जिला सत्र न्यायालय, ठाणे में अपने नाबालिग बेटे की कस्टडी के लिए प्राकृतिक अभिभावक के रूप में आवेदन किया था।

टॅग्स :मुंबई पुलिसमहाराष्ट्रहत्याक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो