लाइव न्यूज़ :

13 और 14 साल की 2 लड़कियां दो लड़कों के साथ गांव में 'जात्रा' देखने गई थीं, 5 लोगों ने मारपीट कर दोस्त को भगाया और किया सामूहिक रेप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2025 20:50 IST

मयूरभंजः कक्षा आठ और नौ की छात्राएं पांच लोगों द्वारा कथित तौर पर बलात्कार की शिकार हुईं।

Open in App
ठळक मुद्देघर लौटते समय कुछ युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली।दोस्तों के साथ मारपीट करने के बाद उन्हें अपने साथ ले गए। अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

मयूरभंजः ओडिशा के मयूरभंज जिले में दो आदिवासी लड़कियों के साथ पांच लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। लड़कियां अपने दोस्तों के साथ घर लौट रही थीं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार रात को हुई लेकिन शुक्रवार को रसगोविंदपुर पुलिस थाने में उनके माता-पिता द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद यह मामला सामने आया। पुलिस ने बताया कि 13 और 14 साल की ये लड़कियां दो लड़कों के साथ पास के एक गांव में 'जात्रा' या थिएटर देखने गई थीं। घर लौटते समय कुछ युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली।

उनके दोस्तों के साथ मारपीट करने के बाद उन्हें अपने साथ ले गए। उन्होंने बताया कि कक्षा आठ और नौ की छात्राएं पांच लोगों द्वारा कथित तौर पर बलात्कार की शिकार हुईं। पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। बीएनएस और पोक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

विपक्षी बीजद ने दावा किया कि पिछले 16 महीनों में ओडिशा में 5,000 से ज्यादा महिलाओं के साथ बलात्कार हुआ है। बीजद प्रवक्ता लेनिन मोहंती ने कहा, "यह भयावह आंकड़ा राज्य में मौजूदा भाजपा सरकार के तहत महिलाओं की बिगड़ती स्थिति को दर्शाता है।"

भदोही में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

भदोही के गोपीगंज थाना क्षेत्र में नौ वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में 40 वर्षीय ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर आरोप लाल साहब शुक्ला ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के एक स्कूल से कक्षा चार की छात्रा और उसके 13 वर्षीय भाई को ई-रिक्शा से घर ले जा रहा था।

उसने कहा कि ज्ञानपुर-गोपीगंज मार्ग पर कुछ अन्य बच्चों को उतारने के बाद, रिक्शा चालक इन दोनों बच्चों को एक सुनसान जगह पर ले गया जहां उसने रिक्शा खड़ा कर बालक को वहीं छोड़ दिया और छात्रा को कुछ दूरी पर ले जाकर उससे कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास किया।

पुलिस ने बताया कि छात्रा की चीख सुनकर उसके भाई ने वहां से गुजर रहे लोगों से मदद मांगी। इसके बाद, लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ को देखकर लाल साहब भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे घेरकर पकड़ लिया।

गोपीगंज थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी लाल साहब शुक्ला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसागैंगरेपPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली