लाइव न्यूज़ :

बांदा जेल में बंद माफिया और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे अब्‍बास और उमर के घर पर चला बुलडोजर, एक करोड़ का मकान, 10 घंटे में जमींदोज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 4, 2023 20:03 IST

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अभय सिंह ने मामले का ब्योरा देते हुए कहा कि मकान गिराने की कार्रवाई शुक्रवार को शुरू हुई और शनिवार को इसे पूरा किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस माफिया और अपराधियों के अवैध कब्‍जे और निर्माण पर बुलडोजर चला रही है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद शुक्रवार को मकान ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू हुई। मऊ जिला मुख्यालय के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के तहत जहांगीराबाद इलाके में इमारत को गिराया गया।

मऊः पुलिस ने शनिवार को बांदा जेल में बंद माफिया और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के बेटों अब्‍बास अंसारी (विधायक) और उमर अंसारी के दो मंजिला मकान को गिरा दिया, क्योंकि मकान का नक्शा अधिकृत रूप से स्वीकृत नहीं कराया गया था। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक करोड़ का मकान 10 घंटे में जमींदोज हो गया।

इन दिनों पुलिस माफिया और अपराधियों के अवैध कब्‍जे और निर्माण पर बुलडोजर चला रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अभय सिंह ने मामले का ब्योरा देते हुए कहा कि मकान गिराने की कार्रवाई शुक्रवार को शुरू हुई और शनिवार को इसे पूरा किया गया।

उन्होंने बताया कि जिस जमीन पर अब्बास और उनके भाई उमर का घर बना हुआ था वह किसी और का था। उन्होंने कहा कि मकान का नक्शा भी स्वीकृत नहीं कराया गया था, इसलिए जिलाधिकारी के आदेश के बाद शुक्रवार को मकान ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू हुई। उन्होंने कहा कि मऊ जिला मुख्यालय के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के तहत जहांगीराबाद इलाके में इमारत को गिराया गया।

गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक अब्बास अंसारी धन शोधन के एक मामले में पिछले तीन महीनों से जेल में हैं। अब्‍बास अंसारी को हाल ही में चित्रकूट जिला कारागार से कासगंज जिला कारागार में स्थानांतरित किया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशमऊमुख्तार अंसारी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?