लाइव न्यूज़ :

Delhi: चांदनी चौक की बंदूक दुकान में भीषण धमाका, तीन गंभीर झुलसे

By मुकेश मिश्रा | Updated: January 27, 2026 11:45 IST

Delhi: सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

Open in App

Delhi: शहर के प्रमुख बाजार चांदनी चौक स्थित लक्कड़पीठा रोड पर सोमवार दोपहर एक बंदूक की दुकान में वेल्डिंग के दौरान जोरदार धमाका हो गया। दुकान में बारूद होने की वजह से आग अचानक भभक उठी और देखते ही देखते पूरा क्षेत्र धुएं और चीख-पुकार से भर गया। धमाके के बाद झुलसे लोग जलती हालत में रोड पर आ गए, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई और दुकानदार शटर गिराकर भागने लगे।धमाके में बंदूक की दुकान के संचालक फुसुफ अली, निवासी सुतारों का वास, वेल्डिंग कारीगर शेख रफीउद्दीन, निवासी बाईजी का वास और उनका साथी नाज़िर, निवासी अर्जुन नगर, गंभीर रूप से झुलस गए।

स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने उन्हें इंदौर रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार तीनों के शरीर पर गहरे और व्यापक जलने के घाव हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुकान में शटर के भीतर वेल्डिंग का काम चल रहा था, तभी अचानक तेज धमाका हुआ और भीतर रखे बारूद में आग पकड़ते ही कई छोटे धमाकों जैसी आवाजें आने लगीं।

आसपास खड़ी दोपहिया गाड़ियां भी गर्मी और चिंगारी की चपेट में आकर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, वहीं कुछ लोग घायलों को कपड़े और पानी उपलब्ध कराते नजर आए।सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

पुलिस यह जांच कर रही है कि दुकान में बारूद व हथियारों के भंडारण में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं, साथ ही वेल्डिंग का काम किस अनुमति और सावधानियों के साथ कराया जा रहा था। प्राथमिक तौर पर लापरवाही के एंगल से भी जांच की जा रही है और संबंधित रिकॉर्ड व लाइसेंस दस्तावेज जब्त किए जा रहे हैं।

टॅग्स :दिल्लीअग्निकांडदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतराजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में लगी आग, घटनास्थल पर जा रही C&W की वैन पलटी, 5 से अधिक स्टाफ को आई गंभीर चोट

भारतत्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग पर पाया गया काबू, बाल-बाल बचे यात्री

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो