लाइव न्यूज़ :

बेटे ने अपनी प्रेमिका से रिलेशनशिप तोड़ने से किया इनकार, गुस्साए पिता ने 7 बाइक को किया आग के हवाले

By अनुराग आनंद | Updated: December 14, 2020 15:08 IST

पिता कर्णन ने अपने बेटे अरुण को मीना से रिलेशनशिप तोड़ने के लिए कहा था, लेकिन उसने पिता के आदेश की अनदेखी की। इसके बाद पिता को काफी गुस्सा आया था। जानें फिर क्या हुआ..

Open in App
ठळक मुद्देकर्णन के बटे की पहचान अरुण के रूप में हुई है।अरुण और मीना (बदला हुआ नाम) लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा है।

नई दिल्ली: बेटे ने अपनी प्रेमिका के साथ रिश्ते को समाप्त करने से इनकार कर दिया। इसके बाद 52 वर्षीय पिता ने तमिलनाडु के चेन्नई में कथित तौर पर 7 मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया। यह घटना चेन्नई के न्यू वाशरमैनपेट इलाके की है। 

टाइम्स नाऊ के रिपोर्ट मुताबिक, यह घटना 14 अक्टूबर को घटी है। लड़का के पिता व 52 वर्षीय ऑटो-रिक्शा चालक की पहचान कर्णन के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया। इसके बाद उसे शनिवार (12 दिसंबर) को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

कर्णन के बटे की पहचान अरुण के रूप में हुई है। अरुण और मीना (बदला हुआ नाम) लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा है। यही वजह है कि कर्णन बेटे के रिश्ते से खुश नहीं था। कर्णन ने अरुण को मीना से रिलेशनशिप तोड़ने के लिए कहा था, लेकिन उसने पिता के आदेश की अनदेखी की। इसी वजह से पिता ने इस घटना को अंजाम दिया।

जानें घटना को कैसे अंजाम दिया-

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कर्णन उस समय गुस्से से बौखला उठे, जब उन्होंने मीना को उनके बेटे के साथ उस मोटरसाइकिल पर घूमते हुए देखा, जिस मोटरसाइकिल को कुछ दिनों पहले कर्णन ने अपने बेटे को उपहार में दिया था। इसी वजह से गुस्साए कर्णन ने अब गिफ्ट में दिए उस मोटरसाइकिल को नष्ट करने का फैसला किया।

इसके बाद 14 अक्टूबर को उसने पेट्रोल छिड़कर बाइक को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान उसने वहां पार्क किए गए 7 अन्य मोटरसाइकिल को भी आग के हवाले कर दिया। इसके बाद वह वहां से भाग गया। उसने ऐसा इसलिए किया, जिससे की इस पूरे वाकये को घटना बताया जा सके। 

लड़की ने मुकदमा दर्ज करा आरोपी कर्णन को पकड़वाया-

शुरुआत में पुलिस को इस मामले के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली। इस क्षेत्र में कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं होने की वजह से पुलिस के साथ कोई सबूत नहीं लग पाया था। इसके बाद अरुण की गर्लफ्रेंड मीना ने एक शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा गया कि उसे अपने लिव-इन पार्टनर के पिता से धमकी मिल रही है।

इसके बाद, पुलिस ने 14 अक्टूबर से ही गायब हुए कर्णन को ट्रैक कर लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद शहर की एक अदालत ने शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। 

टॅग्स :भीषण आगचेन्नईरिलेशनशिपचेन्नई पुलिसकेसकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड