लाइव न्यूज़ :

वीडियो: झांसी में तिरंगे से तरबूज को साफ करते दिखा शख्स, पुलिस ने जांच के दिए आदेश

By आजाद खान | Updated: April 8, 2023 08:58 IST

वीडियो को किसी स्थानीय शख्स ने शूट किया है और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है। घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में जांच के आदेश दे दिए है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स को तिरंगे का अपमान करता दिखा है। वीडियो में युवक दुकान पर लगे तरबूज को तिरंगे से साफ करते हुए दिख रहा है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के झांसी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स द्वारा तरबूज से धूल को साफ करने के लिए राष्ट्रीय ध्वज का इस्तेमाल किया गया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी स्थानीय ने शूट किया है जो अब सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है।

ऐसे में वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आई है और इसके खिलाफ जांच के आदेश दिए है। इस वीडियो को ठाकुर अंकित सिंह नामक एक यूजर ने अपलोड किया है। यह पहली बार नहीं है जब तिरंगे का इस तरीके से अपमान किया गया हो, इससे पहले दिल्ली में भी ऐसी घटना घट चुकी है। 

वीडियो में क्या दिखा

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला कि राष्ट्रीय ध्वज से तरबूज को साफ किया जा रहा है और उससे धूल को हटाया जा रहा है। वीडियो में एक युवक को देखा जा रहा है जो हाथ में तिरंगा लिए हुए है और इससे वह तरबूज को साफ कर रहा है। दुकान में लगे तरबूज पर वह बार-बार राष्ट्रीय ध्वज फेर रहा है उस पर पड़ी धूल को वह हटा रहा है। 

32 सेकेंड के इस वीडियो में शख्स को अंत में तिरंगे को हाथ में लिए हुए उसे देखते हुए देखा गया है। ऐसे में जब से इस वीडियो को सोशल मीडिया पर डाला गया है तब से यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इंटरनेट यूजर इसे लेकर खूब कमेंट्स भी कर रहे है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने इस पर एक्शन लिया है और जांच के आदेश दिए है। 

क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया यूजर्स @liveankitknp द्वारा इस वीडियो को शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा गया है कि "#झाँसी राष्ट्रीय ध्वज से तरबूज साफ करते वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल,समथर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।" वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। 

ऐसे में मामले में झांसी पुलिस ने लिखा है कि "वायरल वीडियो के सम्बंध में थाना समथर पर नामजद अभियुक्त के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है"। पुलिस द्वारा एक और ट्वीट किया गया है और लिखा गया है कि "प्रकरण में थाना  प्रभारी समथर को तत्काल जांचकर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।" वहीं मामले में एडीजी जोन कानपुर का भी एक ट्वीट आया है जिसमें यह लिखा है कि 'कृपया संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्यवाही करें।" 

टॅग्स :क्राइमझाँसीवायरल वीडियोPoliceउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?