लाइव न्यूज़ :

रौब दिखाने के लिए खुद को शख्स ने बताया पीएमओ अधिकारी, शक होने पर पुलिस ने की जांच तो हकीकत आई सामने, गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 1, 2023 17:55 IST

खुद को पीएमओ का अधिकारी बताने वाले एक शख्स को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानिए क्या है पूरा मामला...

Open in App

पुणे: महाराष्ट्र में पुणे पुलिस ने कथित रूप से खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय में तैनात आईएएस अधिकारी बताने वाले एक 54 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, उसने यह फर्जी दावा केवल लोगों पर रौब गांठने के लिए किया था।

पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि आरोपी वासुदेव तायडे की असलियत उस वक्त सामने आई जब उसने एक परोपकारी संगठन के कार्यक्रम में शिरकत की और खुद का परिचय भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी डॉ विनय देव के तौर पर दिया जो प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में पदस्थापित है।

परोपकारी संगठन ‘बॉर्डरलेस वर्ल्ड फाउंडेशन’ ने 29 मई को पुणे में एक कार्यक्रम का आयोजन किया था जहां से एक एंबुलेंस जम्मू कश्मीर भेजी गई थी। तायडे को कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया था लेकिन वह एक आमंत्रित सदस्य के साथ वहां पहुंचा था।

पुणे पुलिस की अपराध शाखा (यूनिट-1) में निरीक्षक शब्बीर सैय्यद ने बताया, “ कार्यक्रम में उसने अपना परिचय आईएएस अधिकारी डॉ विनय देव के तौर पर दिया जो पीएमओ में उपसचिव के तौर पर काम कर रहा है। हालांकि, संगठन के कुछ सदस्यों को उसके दावे पर शक हुआ। उन्होंने इस बारे में जानकारी हासिल की और पाया कि वह फर्जी अधिकारी है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बाबत सूचित किया।”

पुलिस ने फौरन जांच शुरू की और पता लगाया कि तायडे तलेगांव में है। अधिकारी ने बताया, “ तायडे जलगांव जिले के यावल से ताल्लुक रखता है और फिलहाल तलेगांव में रह रहा है। उसने हमें बताया है कि वह आईपीएस या आईएएस अधिकारी बनना चाहता था लेकिन वह यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सका। उसने लोगों पर रौब गांठने के लिए खुद को नौकरशाह बताया।” पुणे पुलिस ने तायडे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

टॅग्स :Pune PolicePrime Minister's Office
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट22 वर्षीय अविवाहित लड़की, परिवार से छुपाई प्रेग्नेंसी, 7वें माह में खाईं गोलियां?, घर पर प्रसव और मां-शिशु की मौत

क्राइम अलर्टनकल रोक पाने में सबकी अकल विफल?, परीक्षा केंद्र के बाहर पर्चे लीक?

ज़रा हटकेपुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 5 किमी तक ट्रैफिक जाम, हजारों वाहन फंसे, यात्रियों में गुस्सा?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीRohit Shetty Firing Case: राजस्थान से छठा आरोपी अरेस्ट, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य और राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में आरोपी शुभम लोनकर पर संदेह?

भारतMaharashtra Police Bharti 2026: 1633 पद पर भर्ती, शारीरिक परीक्षण 16 फरवरी से शुरू, जानिए प्रोसेस

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला