लाइव न्यूज़ :

4 साल की लड़की से रेप के दोषी को मिली आजीवन कारावास की सजा

By भाषा | Updated: November 27, 2019 06:44 IST

दुर्ग में विशेष अदालत ने चार वर्षीय बालिका से बलात्कार के मामले में युवक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है

Open in App
ठळक मुद्देदुर्ग में मई 2019 में 4 साल की बच्ची से हुई थी रेप की घटना लड़की से रेप के दोषई 35 वर्षीय युवक को मिली आजीवन कारावास की सजा

रायपुर:छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की विशेष अदालत ने चार वर्षीय बालिका से बलात्कार के मामले में युवक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

दुर्ग जिले के अतिरिक्त लोक अभियोजक कमल किशोर वर्मा ने मंगलवार को बताया कि जिले के पंचम अतरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश शुभ्रा पचौरी की अदालत ने चार वर्षीय बालिका से बलात्कार के मामले में जयराम कश्यप (35) को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

कश्यम पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। वर्मा ने बताया कि इस वर्ष 15 मई को जिले के भिलाई क्षेत्र में रहने वाली बालिका अपने पड़ोसी कश्यप के घर टेलीविजन देखने के लिए गई थी, तभी कश्यप ने बालिका के साथ बलात्कार किया था।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद जब बालिका वापस अपने घर पहुंची तब उसने अपनी मां को घटना के बारे में जानकारी दी। बाद में दूसरे दिन बालिका की मां ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया। अधिवक्ता ने बताया कि बालिका की मां की शिकायत पर पुलिस ने कश्यप के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी को मंगलवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। 

टॅग्स :रेपछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी