लाइव न्यूज़ :

ससुर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी और बच्चों को भेजने से मना किया, पढ़े पूरी खबर

By संदीप दाहिमा | Updated: May 1, 2025 18:36 IST

Man Kills Father-in-law: ठाणे जिले के उल्हासनगर कस्बे में घरेलू विवाद की वजह से 52 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके दामाद द्वारा कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि जलगांव निवासी आरोपी बोलासिंह जगदीशसिंह भवर (35) फरार है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देससुर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी और बच्चों को भेजने से मना किया, पढ़े पूरी खबर

Man Kills Father-in-law: ठाणे जिले के उल्हासनगर कस्बे में घरेलू विवाद की वजह से 52 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके दामाद द्वारा कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि जलगांव निवासी आरोपी बोलासिंह जगदीशसिंह भवर (35) फरार है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान सुशीलसिंह गौंड सरदार के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार को उस समय हुई जब भवर अपनी पत्नी और बच्चों को जलगांव वापस ले जाने के लिए अपने ससुराल आया था। उन्होंने बताया कि घरेलू झगड़ों के कारण यह दंपति संभवत: अलग-अलग रह रहे थे।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ पीड़ित ने जब अपनी बेटी और नतनी नाती को आरोपी के साथ भेजने से मना कर दिया, तो इसे लेकर उसकी आरोपी के साथ बहस हुई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भवर ने कथित तौर पर एक लट्ठ उठाया और सरदार पर कई बार प्रहार किया।’’ सरदार की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि जब सरदार की पत्नी ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो भवर ने कथित तौर पर उस पर भी हमला कर दिया और फरार हो गया। अधिकारी ने बताया कि उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या), 118(1) (खतरनाक हथियारों या साधनों से जानबूझकर चोट पहुंचाना या गंभीर चोट पहुंचाना) और 351 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :महाराष्ट्रक्राइम न्यूज हिंदीक्राइमहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए