लाइव न्यूज़ :

VIDEO: ट्रैफिक पुलिसकर्मी को सड़क पर कहा -'इधर ही मारूंगा तेरे को', पुलिस थाने में रोकर बोला-'सर, गलती हो गई'

By अभिषेक पारीक | Updated: July 9, 2021 22:12 IST

महाराष्ट्र में ट्रैफिक पुलिसकर्मी को धमकी देने वाले एक शख्स के दो अलग-अलग वीडियो सामने आए हैं। जिसमें वह रौब में ट्रैफिक पुलिसकर्मी को पीटने की धमकी दे रहा है तो दूसरे में पुलिस स्टेशन में आंसू बहाता नजर आ रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में ट्रैफिक पुलिसकर्मी को धमकी देने वाले एक शख्स के दो अलग-अलग वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में वह पीटने की धमकी दे रहा है तो दूसरे में आंसू बहाकर माफी मांग रहा है। पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार के लिए पुरुष के साथ एक महिला के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। 

दूसरों पर रौब झाड़ना कभी-कभी बहुत भारी पड़ता है। महाराष्ट्र में ट्रैफिक पुलिसकर्मी को धमकी देने वाले एक शख्स के दो अलग-अलग वीडियो सामने आए हैं। जिसमें वह रौब में ट्रैफिक पुलिसकर्मी को पीटने की धमकी दे रहा है तो दूसरे में पुलिस स्टेशन में आंसू बहाता नजर आ रहा है। 

कुछ ही देर में लोग कितना बदल जाते हैं। वीडियो देखकर यह आसानी से समझा जा सकता है। ‘इधर ही मारूंगा तेरे को‘ से ‘सर, गलती हो गई‘ तक युवक कुछ ही देर में बेहद बदल गया। ठाणे के इस युवक को ट्रैफिक पुलिसकर्मी को धमकाने से पुलिस स्टेशन में आंसू बहाते देखना अजीब था। 

ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को भला-बुरा कहा

मामले की शुरुआत उस वक्त हुई जब ठाणे टै्रफिक पुलिस लाल रंग की एक कार को नो-पार्किंग में खड़ी देखकर उसमें व्हील क्लैम्प लगा दिया। यह देखकर युवक बुरी तरह से भड़क गया। उसने कहा, 'तुमने कार को उठाने की कोशिश कैसे की?' इसके बाद वह शख्स और उग्र हो गया और उसने ट्रैफिक पुलिसकर्मी से कहा, 'यह तुम्हारे पिता का पैसा है?' युवक के साथ मौजूद महिला ने कहा कि कार की मरम्मत कराने के लिए मैं तुम्हें बेच दूंगी।उस शख्स ने आगे कहा, 'मैं तुम्हें यहीं मारूंगा। अपनी वर्दी उतारो, इसे पांच मिनट के लिए उतारो। यह तुम्हारी वर्दी की ताकत है। मैं इसे आधा फाड़ दूंगा।' इस घटना का वीडियो सामने आया है। 

कुछ ही देर में बदल गया नजारा

हालांकि कुछ देर बाद नजारा बिलकुल बदला हुआ नजर आया। सड़क पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को धमकाने वाला शख्स पुलिस स्टेशन में रोते और पुलिस से माफी मांगता नजर आया। इस घटना का भी वीडियो सामने आया है। उसने कहा कि मैं किसी के साथ ऐसा नहीं करूंगा, मुझसे गलती हुई है।

मामला दर्ज किया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार करने के लिए महिला और पुरुष के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो