लाइव न्यूज़ :

जंगल में जंजीरों से बंधी मिली अमेरिकी महिला, महिला की चीखें सुनकर पास पहुंचा चरवाहा, फिर देखा रूह कंपा देने वाला मंजर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 30, 2024 10:41 IST

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के एक जंगल में 50 वर्षीय अमेरिकी महिला लोहे की जंजीरों से पेड़ से बंधी मिली जिसके बाद उसके पूर्व पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देजंगल में जंजीरों से बंधी मिली अमेरिकी महिलामहिला की चीखें सुनकर पास पहुंचा चरवाहापूर्व पति पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

मुंबई: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के एक जंगल में 50 वर्षीय अमेरिकी महिला लोहे की जंजीरों से पेड़ से बंधी मिली जिसके बाद उसके पूर्व पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला द्वारा अस्पताल में लिखे गए एक ‘नोट’ के आधार पर मामला दर्ज किया गया। 

उन्होंने बताया कि 'नोट' के अनुसार, महिला ने दावा किया है कि उसके पूर्व पति ने उसे यहां से करीब 450 किलोमीटर दूर तटीय सिंधुदुर्ग जिले के सोनुरली गांव के जंगल में लोहे की जंजीर से बांध दिया और खुद वहां से चला गया। शनिवार की शाम को एक चरवाहा महिला की चीखें सुनकर वहां पहुंचा। जंजीरों में जकड़ी महिला को देखकर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को महिला के पास से एक आधार कार्ड मिला, जिसमें तमिलनाडु का पता अंकित था। उसके पास से अमेरिकी पासपोर्ट की एक फोटाकॉपी भी मिली। उसकी पहचान ललिता काई के रूप में हुई है। 

पुलिस ने पहले बताया था कि उसका वीजा खत्म हो चुका है और वह पिछले 10 सालों से भारत में रह रही है। महिला को गोवा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसका उपचार कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि वह मानसिक समस्याओं से पीड़ित है। पुलिस को उसके पास से इलाज की कुछ नुस्खे वाली पर्चियां भी मिलीं। सिंधुदुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक सौरभ अग्रवाल ने कहा, "महिला द्वारा अस्पताल में लिखे गए नोट के आधार पर उसके पूर्व पति के खिलाफ हत्या का प्रयास, दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कृत्य और गलत तरीके से बंधक बनाने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया है।" 

उन्होंने बताया कि आधिकारिक तौर पर अभी महिला का बयान दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा, "पुलिस महिला के आरोप और दावों की पुष्टि करने में जुटी हुई है। हम उसके द्वारा लिखे गए नोट में हर दावे और जानकारी की पुष्टि कर रहे हैं।"  उन्होंने कहा कि पुलिस को महिला के पास मिली दवाइयों से पता चलता है कि वह किसी मानसिक बीमारी का इलाज करा रही है। एक अन्य अधिकारी के अनुसार, पुलिस को यह भी संदेह है कि वह ‘शिजोफ्रेनिया’ से पीड़ित है। उन्होंने बताया कि पुलिस दल उसके पति और अन्य रिश्तेदारों का पता लगाने के लिए फिलहाल तमिलनाडु और गोवा में हैं। 

(इनपुट-भाषा)

टॅग्स :महाराष्ट्रPoliceअमेरिकागोवा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?