लाइव न्यूज़ :

महादुला नगर पंचायतः चोरी हो गई ₹4 करोड़ की प्रशासनिक इमारत, कोराड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत

By वसीम क़ुरैशी | Updated: March 26, 2022 19:42 IST

Mahadula Nagar Panchayat: इमारत खसरा क्रमांक 105 में मंदिर टी प्वाइंट पर बनाई जानी थी. 24 नवंबर 2016 को नगर पंचायत की विशेष सभा में इसे खसरा नंबर 105, मौजा महादुला में मंदिर टी पाइंट में स्थानांतरित किया गया.

Open in App
ठळक मुद्देजमीन पर ये इमारत बननी थी वहां ये नजर ही नहीं आ रही है. दूसरी जगह दो मंजिला इमारत बन रही है वो व्यापारी संकुल है.जनता से मिले टैक्स से हासिल रकम के दुरुपयोग का मामला है.

नागपुरः कोराड़ी थाने में दी गई एक हैरतअंगेज शिकायत के मुताबिक कामठी तहसील की महादुला नगर पंचायत की प्रशासकीय इमारत चोरी हो गई है. करीब 4 करोड़ रुपए की लागत से जिस जमीन पर ये इमारत बननी थी वहां ये नजर ही नहीं आ रही है. 

हैरत की बात तो ये है जिम्मेदार अधिकारियों ने अपनी एक रिपोर्ट में बिल्डिंग के जारी काम को संतोषजनक भी बताया है. ये इमारत खसरा क्रमांक 105 में मंदिर टी प्वाइंट पर बनाई जानी थी. 24 नवंबर 2016 को नगर पंचायत की विशेष सभा में इसे खसरा नंबर 105, मौजा महादुला में मंदिर टी पाइंट में स्थानांतरित किया गया.

इस इमारत का ठेका मे. आदित्य कंसट्रक्शन कंपनी, नागपुर को दिया गया. निर्माण के लिए जो बिल अदा किए गए हैं. वो खसरा नंबर 105, मौजा महादुला की जमीन पर निर्माण को दर्शाते हुए ही किए गए हैं. लेकिन वहां खाली जमीन है. ये सारी जानकारी पांचआरटीआई कार्यकर्ताओं ने सूचना के अधिकार के तहत हासिल की है. सूत्रों के मुताबिक अब वो पुलिस से सुरक्षा हासिल करने की कवायद में भी जुटे हैं.

कहां है नगर रचना विभाग की अनुमति

आरटीआई के तहत जानकारी मांगने वालों में शामिल सुधीर संतोष धुरिया ने कहा कि इमारत के लिए नगर रचना विभाग की अनुमति आवश्यक होती है. सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी में इस अनुमति की जानकारी भी मांगी गई थी जो नहीं दी गई. एक दूसरी जगह दो मंजिला इमारत बन रही है वो व्यापारी संकुल है.

कागज पर नहीं, जमीन पर दिखाएं इमारत

ये जनता से मिले टैक्स से हासिल रकम के दुरुपयोग का मामला है. कागज पर जिस जमीन पर निर्माण दर्शाया गया है, हमें वहीं इमारत देखनी है. यही वजह है कि इस इमारत की चोरी की शिकायत दी गई. ये शिकायत मुख्यमंत्री, गृहमंत्री,ऊर्जामंत्री व पालकमंत्री, जिलाधिकारी, पुलिस महासंचालक, पुलिस आयुक्त, सहा. पुलिस आयुक्त को भी ये शिकायत भेजी गई है. निर्मल भगवानदास खुशीरामानी, आरटीआई कार्यकर्ता

कल डिटेल देता हूं

पहले जिस स्थान पर इमारत प्रस्तावित थी वहां से रोड बनाया जाना है. इसलिए इसे दूसरी जगह बनाया जा रहा है. फिलहाल मेरे पास पूरे डिटेल नहीं हैं, कल बताता हूं. राजेश रंगारी, अध्यक्ष, नगर पंचायत, महादुला

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?