लाइव न्यूज़ :

गोकुलराज हत्याकांड: मदुरै स्पेशल कोर्ट ने युवराज सहित 10 आरोपियों को ठहराया दोषी, जानें पूरा मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 5, 2022 14:42 IST

मदुरै विशेष अदालत ने गोकुलराज हत्याकांड में युवराज सहित 17 में से 10 आरोपियों को दोषी ठहराया है।

Open in App
ठळक मुद्देमदुरै विशेष अदालत ने गोकुलराज हत्याकांड में युवराज सहित 17 में से 10 आरोपियों को दोषी ठहराया है।मई 2019 में यह मामला मदुरै की विशेष अदालत में स्थानांतरित कर दिया गया।

चेन्नई: मदुरै विशेष अदालत ने साल 2015 में हुए सलीम गोकुलराज हत्याकांड में युवराज सहित 17 में से 10 आरोपियों को दोषी ठहराया है, जबकि पांच आरोपित बरी हो गए हैं। वहीं, दो की मौत हो गई है। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट गोकुल राज का शव 24 जून 2015 को तिरुचेंगोडे में एक रेलवे ट्रैक पर मिला था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गोकुल राज कथित तौर पर एक हिंदू जाति की लड़की से प्यार करता था। ऐसे में प्रेम-प्रसंग की वजह से उसकी हत्या कर दी गई थी।

इस तरह की ऑनर किलिंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर दलित संगठनों ने इस हत्याकांड का व्यापक विरोध किया था। जांच के बाद पुलिस ने हत्या के मास्टरमाइंड के आरोप में युवराज सहित 17 लोगों को गिरफ्तार किया था। डीटी नेक्स्ट की रिपोर्ट के अनुसार, गोकुलराज हत्याकांड की जांच करने वाली नामक्कल जिले के तिरुचेनगोड संभाग की तत्कालीन डिप्टी एसपी विष्णुप्रिया 18 सितंबर 2015 को अपने क्वार्टर में लटकी हुई पाई गई थी। उन्होंने कथित तौर पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दबाव का सामना करने में असमर्थ होकर यह चरम कदम उठाया था।

इसके बाद सलीम गोकुलराज हत्याकांड सीबी-सीआईडी ​​को स्थानांतरित कर दिया गया। वहीं, इस मामले को लेकर सूत्रों ने बताया कि शुरुआत में मामले की सुनवाई नमकाल पीडीजे अदालत में हुई, जहां 72 गवाहों से पूछताछ की गई और मई 2019 में मदुरै की विशेष अदालत में स्थानांतरित कर दिया गया।

टॅग्स :Madurai Bench of the Madras High CourtHonor Killing
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: भाई निकला कसाई..., बहन के कत्ल के लिए दोस्त को उकसाया, आरोपी ने रेप के बाद घोंटा गला

क्राइम अलर्टNanded Honor Killing: प्रेम संबंध के चलते दलित युवक की हत्या के आरोप में 1 और आरोपी गिरफ्तार, पीड़ित परिवार को दी गई सुरक्षा

क्राइम अलर्टHaryana: परिवार के खिलाफ युवती ने रचाई शादी, बहन की हरकत से नाराज भाई ने की हत्या; चार गिरफ्तार

क्राइम अलर्टHonour Killing: पिता ने काटा बेटी का गला, दूसरी जाति के लड़के से प्रेम करने के कारण थे नाराज

विश्वपाकिस्तान: कराची में 'ऑनर किलिंग' का सनसनीखेज मामला, पिता ने कोर्ट में बेटी को मारी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला