लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: रात के अंधेरे में अकेली लड़की के साथ बदसलूकी करता दिखा पुलिस वाला, कांग्रेस नेता संगीता शर्मा ने वीडियो शेयर कर कहा 'बेशद शर्मनाक'

By आजाद खान | Updated: March 9, 2023 10:14 IST

ऐसे में घटना का वीडियो शेयर कर कांग्रेस नेता संगीता शर्मा ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि "भाजपा राज में रक्षक भी भक्षक! भोपाल के अल्पना टॉकीज के पास पुलिस का अमानवीय चेहरा देखा गया जिसका वीडियो वायरल हुआ। हनुमानगंज थाने की एक पुलिस ने अकेली खड़ी युवती के साथ अश्लील छेड़छाड़ की, बेशद शर्मनाक!"

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पुलिस वाले को लड़की के साथ छेड़छाड़ करते हुए देखा गया है। ऐसे में वीडियो को शेयर कर कांग्रेस नेता ने भाजपा पर निशाना साधा है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें कथित तौर पर एक पुलिस वाले द्वारा एक लड़की के साथ बदसलूकी करते हुए देखा गया है। जारी वीडियो में यह देखा गया है कि रात के अंधेरे में अकेली लड़की सड़क के कीनारे किसी पुलिस वाले द्वारा छेड़ी जा रही है। 

इस वीडियो को मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य व कांग्रेस नेता संगीता शर्मा ने शेयर किया है। वीडियो जारी कर संगीता ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर निशाना भी साधा है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे है इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक लड़की जो काली टी-शर्ट और जिन्स पहनी हुई है बीच सड़क के एक कीनारे में खड़ी है। वीडियो में एक पुलिस वाले को भी देखा जा सकता है जो वार्दी में बाइक पर सवार है और लड़की को गलत तरीके से पकड़ रहा है और उसे छू रहा है। हालांकि लड़की को इसका विरोध भी करते हुए देखा गया है, लेकिन पुलिस वाला रूकता नहीं और लड़की जहां-जहां जाती है वह उसका पीछा करता है। 

वीडियो के अगले हिस्से में यह भी देखा गया है कि लड़की पुलिस वाले से बचने के लिए एक दूसरी जगह पर चली जाती है, पुलिस वाला वहां भी उसका पीछा करता है। ऐसे में लड़की को अंत में सड़क पार करते हुए देखा गया है और किसी दूसरे रास्ते से घटनास्थल से जाते हुए देखा गया है। 

क्या है पूरा मामला

इस घटना का वीडियो कांग्रेस नेता संगीता शर्मा द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो ट्वीट करते हुए शर्मा ने ट्विटर पर लिखा है कि "भाजपा राज में रक्षक भी भक्षक! भोपाल के अल्पना टॉकीज के पास पुलिस का अमानवीय चेहरा देखा गया जिसका वीडियो वायरल हुआ। हनुमानगंज थाने की एक पुलिस ने अकेली खड़ी युवती के साथ अश्लील छेड़छाड़ की, बेशद शर्मनाक!"

जानकारी के अनुसार, यह घटना हनुमानगंज थाना के अंतर्गत घटी है। ऐसे में शर्मा ने वीडियो ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्य पुलिस की खिंचाई की है। जब से वीडियो को अपलोड किया जा चुका है तब से इसे 62 हजार से भी ज्यादा देखा जा चुका है। यही नहीं वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दी गई है।  

टॅग्स :क्राइममध्य प्रदेशPoliceवायरल वीडियोकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली