लाइव न्यूज़ :

कोरोना में गई नौकरी, मैकनिकल इंजीनियर बेचने लगा नकली ऑयल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By मुकेश मिश्रा | Updated: November 4, 2023 17:28 IST

क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दण्डोतिया ने बताया कि सूचना मिली थी की जूनी इंदौर क्षेत्र के न्यू लोहा मंडी गली नंबर 2 में आरडी इंजीनियरिंग में नकली ऑयल का कारोबार चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना में गई नौकरी तो करने लगा नकली तेल का धंधा पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई धाराओं में केस दर्ज कई शहरों में नकली तेल कर रहा था सप्लाई

इन्दौर: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली ऑयल बेचने वाले एक मैकेनिकल इंजीनियर को क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के गोदाम से पुलिस ने अलग अलग ऑयल कंपनियों के ऑइल पैकिंग मटेरियल जब्त कर कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दण्डोतिया ने बताया कि सूचना मिली थी की जूनी इंदौर क्षेत्र के न्यू लोहा मंडी गली नंबर 2  में आरडी  इंजीनियरिंग में नकली ऑयल का कारोबार चल रहा है।

इस सूचना पर क्राइम ब्रांच और जूनी इंदौर थाना पुलिस की संयुक्त टीम बना कर मौके पर दबिश दी। मौके पर से ऋषि पिता दिलीप दसोरे निवासी नंदन नगर धार रोड को पकड़ा। जिसने कैस्ट्रॉल एक्टिव ऑयल , टीवीएस ऑयल , कैस्ट्रॉल सीआरबी ऑयल, कैस्ट्रॉल जीटी एक्स ऑयल कंपनी का दुरुपयोग कर नकली मोटर सायकल ऑयल  बाजारों में सस्ते दामों पर बेचकर कर शासन को राजस्व की हानि पहुंचाते हुए अवैध लाभ अर्जित किया जाना कबूला।

आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह इंदौर का रहने वाला है और मैकेनिकल में इंजीनियरिंग की थी। कोरोना काल में जॉब नहीं लगने से मोटर सायकल के प्लास्टिक पार्ट्स  का होलसेल का काम करने लगा था। प्लास्टिक पार्ट्स में ज्यादा फायदा नहीं होने से नकली ऑयल दिल्ली से किराए के गोदाम में लाने लगा।

ब्रांडेड कंपनी के नाम एवं हुबहू दिखने वाले नकली ऑयल को अन्य नाम की डब्बे की पैकिंग से मंगवाकर इंदौर शहर के ऑटो पार्ट्स की दुकान के अलावा उज्जैन, खड़वा , बुरहानपुर, अगर मालवा, खरगोन , बड़वानी ,नीमच , दमोह , मंदसौर, राजगढ़ जिले एवं महाराष्ट्र राज्य आदि की दुकानों में सस्ते दाम में बेचता था।

आरोपी के कब्जे से कैस्ट्रॉल एक्टिव ऑयल की 6 पेटी 108 लीटर , कैस्ट्रॉल सीआरबी 4 पेटी 72 लीटर ,टीवीएस ऑयल की 8 पेटी 144 लीटर, कैस्ट्रॉल जीटी एक्स 5 पेटी 90 लीटर टोटल,23 बॉक्स(प्रत्येक में 20 नग ऑयल के डिब्बे जिसमें 900 एमएल ऑयल) जब्त किया है।आरोपी के विरुद्ध थाना जूनी इंदौर में अपराध धारा 63 कॉपीराइट एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। 

टॅग्स :Crime Branchक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindiCrime Investigation BranchOil India Ltd.
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा