लाइव न्यूज़ :

Latur Zilla Parishad School: 16 लड़कियों से पैर और हाथ की मालिश कराई?, छात्राओं को गलत तरीके से छूआ और प्रेम का इजहार, आरोपी शिक्षक अन्ना श्रीरंग नरसिंगे अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2024 20:52 IST

Latur Zilla Parishad School: एमआईडीसी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि वह (शिक्षक) हरंगुल (खुर्द) में जिला परिषद स्कूल से संबद्ध था और शिकायतों के कारण पद से हटाए जाने से पहले वह प्रभारी प्रधानाध्यापक था।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अन्ना श्रीरंग नरसिंगे को एक दिन बाद हिरासत में ले लिया गया।अधिकारी ने बताया कि मामला शुक्रवार को दर्ज किया गया।

Latur Zilla Parishad School:महाराष्ट्र के लातूर में एक जिला परिषद स्कूल के शिक्षक को नाबालिग लड़कियों का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने और उनका पीछा करने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मामला शुक्रवार को दर्ज किया गया और अन्ना श्रीरंग नरसिंगे को एक दिन बाद हिरासत में ले लिया गया। एमआईडीसी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि वह (शिक्षक) हरंगुल (खुर्द) में जिला परिषद स्कूल से संबद्ध था और शिकायतों के कारण पद से हटाए जाने से पहले वह प्रभारी प्रधानाध्यापक था।

अधिकारी ने बताया, ‘‘उस पर छात्राओं को गलत तरीके से छूने और उनसे प्रेम का इजहार करने का आरोप है। उसने कथित तौर पर 16 लड़कियों से अपने पैर और हाथ की मालिश कराई। ये घटनाएं 2021 से हो रही थीं। उसने यह भी धमकी दी थी कि अगर उन्होंने अपनी आपबीती किसी को बताई तो वह परीक्षा में अंक नहीं देगा।’’

छात्राओं द्वारा अधिकारियों से शिकायत करने के बाद, जिला परिषद द्वारा जांच शुरू की गई। अधिकारी ने बताया कि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी निवृत्ति जाधव की शिकायत पर शिक्षक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(2), 75(3), 78(2), 79 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत यौन उत्पीड़न, पीछा करने और अन्य अपराधों के तहत आरोप दर्ज किये गए हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceमहाराष्ट्रMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?