लाइव न्यूज़ :

जम्मू में गिरफ्तार आतंकवादी निकला भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा का जम्मू आईटी सेल प्रमुख

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 3, 2022 21:01 IST

जम्मू के एक गाँव में ग्रामीणों ने रविवार सुबह तीन आतंकवादियों को संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दबोचकर पुलिस को सौंपा था।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी दबोचे गए।इन आतंकवादियों में से एक जम्मू भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा का आईटी सेल प्रमुख था।

श्रीनगर: जम्मू में रविवार (3 जुलाई) को गिरफ्तार हुआ लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी तालिब हुसैन शाह भारतीय जनता पार्टी के जम्मू इकाई के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का आईटी सेल प्रमुख था। तालिब हुसैन और उसके दो साथियों को स्थानीय ग्रामीणों रविवार सुबह पकड़कर पुलिस को सौंपा था।

आतंकवादियों के पास से पुलिस को दो एके-47 राइफल, कई ग्रेनेड और दूसरे असलहे मिले। भाजपा ने वांछित आतंकवादी तालिब हुसैन के पार्टी के अल्पंसंख्यक मोर्चा के सदस्य होने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि इसके लिए पार्टी की ऑनलाइन सदस्यता की नीति जिम्मेदार है क्योंकि इसमें सदस्यों की पृष्ठभूमि की ठीक से जाँच नहीं होती है।

भाजपा प्रवक्ता आरएस पठानिया ने न्यूजचैनल एनडीटीवी से कहा कि इस गिरफ्तारी से पार्टी के सामने नया संकट खड़ा हो गया है। पठानिया ने कहा कि इससे साफ है कि आतंकवादी भाजपा के अन्दर घुसपैठ बनाने की नई रणनीति पर काम कर रहे हैं। पठानिया के अनुसार अतीत में कुछ आतंकवादियों ने भाजपा के शीर्ष नेताओं की हत्या की भी योजना बनायी थी जिसे पुलिस ने समय रहते निष्प्रभावी कर दिया।

जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा और प्रमुख ने आतंकवादियों को पकड़ने वाले ग्रामीणों को नगद इनाम देने की घोषणा की है। हालाँकि एक आतंकवादी के भाजपा से जुड़े होने की बात सामने आने के बाद स्थानीय नेता पार्टी में शामिल होने वालों के आपराधिक रिकॉर्ड की जाँच के लिए उचित प्रक्रिया के अभाव को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

उदयपुर में कन्हैयालाल साहू की हत्या करने दो हत्यारों में से एक रियाज भी स्थानीय भाजपा नेताओं के संग विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होता था जिसकी तस्वीरें घटना के बाद सामने आईं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय जनता पार्टीआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी