लाइव न्यूज़ :

मां के लिए रोता रहा बच्चा, कर्ज न चुकाने पर आरोपियों ने महिला को पेड़ से बांधा, VIDEO देख कांप जाएगी रूह

By अंजली चौहान | Updated: June 17, 2025 11:57 IST

Video Viral:सिरीशा नाम की महिला को एक कथित टीडीपी कार्यकर्ता ने 80,000 रुपये के बकाया कर्ज के लिए एक पेड़ से बांध दिया

Open in App

Video Viral:आंध्र प्रदेश के कुप्पम क्षेत्र से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। जहां एक महिला को पेड़ से बांधकर उसके साथ मारपीट की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो में महिला को पेड़ से बांधकर लोग परेशान और अपमानित कर रहे हैं। वहीं महिला का छोटा सा बच्चा पास में खड़ा रो रहा है। 

चौंकाने वाली घटना में, 25 वर्षीय सिरीशा नाम की महिला को कथित टीडीपी कार्यकर्ता ने 80,000 रुपये के बकाया कर्ज को लेकर एक पेड़ से बांध दिया और उसके बच्चे के सामने सार्वजनिक रूप से अपमानित किया।

वीडियो दिखाता है कि कार्यकर्ता सिरीशा को उसके बच्चों के सामने बंधे रहने के लिए मजबूर कर रहा है, जो डरे हुए देख रहे हैं और उसे दया की भीख मांगते हुए रोते हुए सुना जा सकता है। अपने पति द्वारा छोड़ी गई पीड़िता ने अपने दो छोटे बच्चों का पालन-पोषण करने और कर्ज चुकाने के लिए ऋण मांगा था।

इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी। आंध्र प्रदेश सरकार को घेरते हुए यूजर्स ने उचित कार्रवाई की मांग की। दरअसल, कुप्पम क्षेत्र खुद सीएम चंद्रबाबू नायडू का निर्वाचन क्षेत्र है ऐसे में लोगों ने महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।

मामले को बढ़ता देख, कुप्पम पुलिस ने सूचना मिलने के तुरंत बाद कार्रवाई की और नारायणपुरम से सिरीशा को बचाया। आरोपी पर 341, 323, 324, 506 और 34 सहित कई आईपीसी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की आगे की जांच कर रहे हैं। 

टॅग्स :वायरल वीडियोमहिलाआंध्र प्रदेशPoliceएन चन्द्रबाबू नायडू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली