लाइव न्यूज़ :

कोट्टायमः नशे के आदी 26 वर्षीय बेटे ने 46 वर्षीय मां को मार डाला, भरण-पोषण करने के लिए लॉटरी टिकट बेचती थी, शव के पास बैठा रहा आरोपी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 28, 2025 15:08 IST

कोट्टायमः  सिंधु का बेटा अरविंद कथित तौर पर नशे की लत से जूझ रहा था और इलाज किया जा रहा था। अरविंद पहले जेसीबी चालक था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के अनुसार, जिस समय यह घटना हुई उस समय घर पर केवल मां और बेटा ही थे।शोर सुनकर पड़ोसी दौड़े और देखा कि अरविंद अपनी मां के शव के पास बैठा है। पुलिस ने बताया कि सिंधु के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

कोट्टायमः केरल में नशे के आदी 26 वर्षीय युवक ने घर के बाहर खाना बनाते समय हुए विवाद में अपनी मां की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह घटना बृहस्पतिवार रात को पल्लीकाथोडु के पास एक गांव में घटी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 46 वर्षीय सिंधु के रूप में हुई है, जो अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए लॉटरी टिकट बेचती थी। सिंधु का बेटा अरविंद कथित तौर पर नशे की लत से जूझ रहा था और उसका इलाज किया जा रहा था। अरविंद पहले जेसीबी चालक था।

पुलिस के अनुसार, जिस समय यह घटना हुई उस समय घर पर केवल मां और बेटा ही थे। पुलिस ने बताया कि शोर सुनकर पड़ोसी दौड़े और देखा कि अरविंद अपनी मां के शव के पास बैठा है। पुलिस ने कहा कि अरविंद को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। सिंधु का छोटा बेटा अलप्पुझा में पढ़ाई कर रहा है। पुलिस ने बताया कि सिंधु के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

दिल्ली के अमन विहार में एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या, भाई जख्मी

दिल्ली के अमन विहार इलाके में अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर कथित तौर पर हत्या कर दी और उसके भाई को जख्मी कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वारदात के बारे में पीसीआर कॉल मिलने के बाद एक टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद उसे पता चला कि दोनों भाइयों पर अज्ञात युवकों ने धारदार हथियारों से हमला किया है। उन्होंने बताया कि उनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि दूसरे को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि अपराध टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का दौरा किया और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला