लाइव न्यूज़ :

कोटाः 2025 जनवरी से मार्च, 90 दिन में 10 छात्रों ने किया सुसाइड?, 18 वर्षीय इंजीनियरिंग अभ्यर्थी ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 1, 2025 13:23 IST

पिता दीपक कुमार मिश्रा उसे और उसके सामान को वापस उत्तर प्रदेश ले जाने के लिए सोमवार को कोटा पहुंचने वाले थे।

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 2024 में कोटा में 17 कोचिंग छात्रों की आत्महत्या से मौत हुई। 2023 में यह संख्या 26 थी। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा देने के लिए केंद्र आवंटित किया गया था।राजीव गांधी नगर इलाके में एक छात्रावास में रहता था।

कोटाः कोटा में 18 वर्षीय इंजीनियरिंग अभ्यर्थी ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि वह दो अप्रैल को जेईई-मेन में शामिल होने वाला था। जनवरी से कोटा में कोचिंग छात्र द्वारा संदिग्ध आत्महत्या का यह दसवां मामला है। पुलिस उपाधीक्षक (जीआरपी-कोटा) शंकर लाल ने बताया कि कानपुर के मूल निवासी उज्ज्वल मिश्रा को लखनऊ जाना था, जहां उसे इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा देने के लिए केंद्र आवंटित किया गया था।

पुलिस ने बताया कि उसके पिता दीपक कुमार मिश्रा उसे और उसके सामान को वापस उत्तर प्रदेश ले जाने के लिए सोमवार को कोटा पहुंचने वाले थे। उन्होंने बताया कि उज्ज्वल यहां एक कोचिंग संस्थान में जेईई की तैयारी कर रहा था और राजीव गांधी नगर इलाके में एक छात्रावास में रहता था।

डीएसपी ने बताया कि रविवार को लड़का शाम करीब साढ़े छह बजे अपने छात्रावास के कमरे से निकला और कोटा रेलवे स्टेशन पहुंचा। लोको पायलट के अनुसार जब लड़के ने ट्रेन को आते देखा तो वह पटरियों पर लेट गया और शाम करीब सात बजे ट्रेन के नीचे आ गया।

पायलट ने घटना के बारे में तुरंत राजकीय रेलवे पुलिस को सूचित किया और कहा कि वह तेज गति के कारण समय पर ट्रेन को रोकने में असमर्थ था। लड़के के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। अपने बेटे का शव लेने के बाद शवगृह के बाहर मौजूद पिता ने कहा कि उज्ज्वल एक औसत छात्र था।

उसने कभी नहीं बताया कि वह परेशानी में है और न ही उसने किसी तरह की परेशानी दिखाई। डीएसपी ने बताया कि रविवार शाम को उज्ज्वल ने अपने सहपाठी (जो उसके सामने वाले छात्रावास में रहता है) से बात की और बताया कि वह दो अप्रैल की परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार नहीं है। पुलिस ने बताया कि सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव पिता को सौंप दिया गया।

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। कोचिंग हब के रूप में मशहूर कोटा में इस साल छात्रों द्वारा की गई आत्महत्या की यह दसवीं घटना है। अकेले जनवरी में ही छह कोचिंग छात्रों (पांच जेईई और एक नीट अभ्यर्थी) ने आत्महत्या कर ली। वर्ष 2024 में कोटा में 17 कोचिंग छात्रों की आत्महत्या से मौत हुई। 2023 में यह संख्या 26 थी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीIITराजस्थानउत्तर प्रदेशRajasthanuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...