लाइव न्यूज़ :

KOTA Shadi Murder: शादी में हमको भी नाचना है!, इस बात को लेकर झगड़ा, चाकूबाजी में 22 वर्षीय अमन सिंह राजपूत की मौत, 20 साल के गणेश राठौड़ जख्मी, ऐसा क्या हुआ...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 17, 2024 11:48 IST

KOTA Shadi Murder: केशोराय पाटन थाने के प्रभारी (एसएचओ) बाबूलाल मीणा ने कहा कि मृतक की पहचान कोटडी के छावनी इलाके के निवासी अमन सिंह राजपूत (22) के तौर पर हुई है जबकि विज्ञाननगर इलाके का रहने वाला गणेश राठौड़ उर्फ अरविंद (20) घायल हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देदोस्त सचिन की शादी में शामिल होने केशोराय पाटन थाने के सिंटा गांव पहुंचे थे। दो अन्य दोस्तों के बीच बारात में नृत्य करने को लेकर झगड़ा हो गया। कुंभराज मेघवाल और कमल केवट ने राजपूत के पेट में चाकू मार दिया।

KOTA Shadi Murder: राजस्थान के कोटा में एक बारात के दौरान नृत्य करने को लेकर हुए झगड़े के दौरान 22 वर्षीय युवक की कथित रूप से चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई जबकि दूसरे व्यक्ति को जख्मी कर दिया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। केशोराय पाटन थाने के प्रभारी (एसएचओ) बाबूलाल मीणा ने कहा कि मृतक की पहचान कोटडी के छावनी इलाके के निवासी अमन सिंह राजपूत (22) के तौर पर हुई है जबकि विज्ञाननगर इलाके का रहने वाला गणेश राठौड़ उर्फ अरविंद (20) घायल हुआ है।

उन्होंने बताया कि ये दोनों बुधवार रात अपने दोस्त सचिन की शादी में शामिल होने केशोराय पाटन थाने के सिंटा गांव पहुंचे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि आधी रात को दोनों और उनके दो अन्य दोस्तों के बीच बारात में नृत्य करने को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद, दूसरे समूह के कुंभराज मेघवाल और कमल केवट ने राजपूत के पेट में चाकू मार दिया।

उन्होंने कहा कि अपने दोस्त को बचाने के लिए हस्तक्षेप करने वाले राठौड़ पर भी आरोपियों ने हमला किया। बूंदी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हनुमान प्रसाद ने कहा कि दोनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को कोटा से गिरफ्तार कर लिया गया।

नशे के आदी व्यक्ति ने पिता की हत्या की, मां को जख्मी किया

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में नशे के आदी 32 वर्षीय शख्स ने कथित रूप से अपने पिता की हत्या कर दी और मां को जख्मी कर दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि सुधांशु कदम (32) ने अपने पिता रवि कदम (65) को बेसबॉल के बल्ले से कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला।

अधिकारी ने बताया कि जब उसकी मां शकुंतला ने अपने पति को बचाने की कोशिश की, तो सुधांशु ने उनके सिर पर भी वार कर दिया, जिससे वह जख्मी हो गईं। कोतवाली पुलिस निरीक्षक आलोक परिहार ने बताया कि घटना शहर के दत्तपुरा इलाके में बाबा वाली गली में हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीKotaहत्याराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट