लाइव न्यूज़ :

कोरबाः 40 साल की पत्नी को धारदार हथियार से हमला कर मार डाला, घर के आंगन में फांसी लगाकर पति ने भी दी जान, दो बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे, जानें वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 2, 2023 19:13 IST

छत्तीसगढ़ः छपरा भट्ठा मोहल्ले में सैयद सलीम (52) ने अपनी पत्नी आयशा बेगम (40) की धारदार हथियार से हत्या कर दी तथा बाद में घर के आंगन में फांसी लगाकर जान दे दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आज सुबह पति-पत्नी के शव बरामद किये।

Open in App
ठळक मुद्दे पति ने पत्नी की हत्या कर दी और बाद में फांसी लगा ली। सुबह जब परिवार के सदस्यों को जानकारी मिली तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई।पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामला दर्ज कर लिया गया है।

कोरबाःछत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक व्यक्ति ने कथित रूप से पत्नी की हत्या कर आत्महत्या कर ली। एक अन्य घटना में पुलिस ने चाची की हत्या के आरोप में भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यहां सिविल लाईन थाना क्षेत्र के छपरा भट्ठा मोहल्ले में सैयद सलीम (52) ने अपनी पत्नी आयशा बेगम (40) की धारदार हथियार से हत्या कर दी तथा बाद में घर के आंगन में फांसी लगाकर जान दे दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आज सुबह पति-पत्नी के शव बरामद किये।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बीती रात पति-पत्नी एक कमरे में तथा उनके दो बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे तथा पति ने पत्नी की हत्या कर दी और बाद में फांसी लगा ली। उनके अनुसार सुबह जब परिवार के सदस्यों को जानकारी मिली तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या और आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर लेमरू थाना क्षेत्र के नकिया गांव में सरोज बाई मंझवार (40) की हत्या के आरोप में उसके भतीजे समार साय मंझवार (25) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि सरोज बाई और समार साय की पत्नी के मध्य किसी बात को लेकर कहासुनी हुई तथा बाद में सरोज बाई ने समार साय की पत्नी की पिटाई कर दी। उन्होंने बताया कि इससे नाराज समार साय ने अपनी चाची सरोज बाई पर लाठी से हमला कर दिया।

इससे सरोज की मौके पर ही मौत हो गई पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया और और आरोपी की तलाश शुरू की गई। उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने छिपने का प्रयास किया लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़Policeहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड