लाइव न्यूज़ :

बाल खोलकर मेरे पास बैठो, राख लगा दूं और ताबीज बांध दूं, पति सजीर ने पत्नी रेजिला से कहा, मना किया तो चेहरे पर गर्म ‘मछली करी’ उड़ेल दी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2025 15:45 IST

Kollam: पीड़िता, 36 वर्षीय रेजिला गफूर, वैक्कल (चदयमंगलम के पास) की रहने वाली है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि आरोपी पति (सजीर) फिलहाल फरार है।अस्पताल में भर्ती कराया गया है।रेजिला ने ऐसा करने से मना कर दिया।

Kollam: कोल्लम में अपनी पत्नी के चेहरे पर गर्म ‘मछली करी’ उड़ेलने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह घटना काले जादू को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पीड़िता, 36 वर्षीय रेजिला गफूर, वैक्कल (चदयमंगलम के पास) की रहने वाली है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पति (सजीर) फिलहाल फरार है। प्राथमिकी के अनुसार, घटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे हुई। सजीर ने रेजिला से कहा था कि वह अपने बाल खोलकर उसके सामने बैठे ताकि वह राख लगा सके और एक ताबीज बांध सके, जो उसे एक तांत्रिक ने दिया था। जब रेजिला ने ऐसा करने से मना कर दिया।

तो आरोपी ने अपने किराये के घर की रसोई में पक रही गर्म ‘मछली करी’ को उसके चेहरे पर उड़ेल दिया। उसकी चीखें सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए। पुलिस ने बताया कि सजीर का मानना था कि उसकी पत्नी पर किसी आत्मा का साया है और वह पहले भी कई बार उस पर हमला कर चुका था।

पहले भी रेजिला ने मारपीट की शिकायत पुलिस से की थी, जिसके बाद पुलिस ने सजीर को चेतावनी दी थी। बाद में उसने तांत्रिकों से संपर्क करना शुरू कर दिया था। रेजिला ने एक टीवी चैनल से कहा कि उसका पति अक्सर अंचल इलाके के एक ‘उस्ताद’ के पास जाता था, जो काला जादू करता था और उसे सलाह देता था कि वह अपनी पत्नी पर राख लगाए और उसे एक ताबीज पहनाए।

रेजिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति अक्सर उसके बेटे को भी पीटता था। पुलिस ने बताया कि सजीर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(1) (खतरनाक हथियार या साधन से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला