लाइव न्यूज़ :

कोलकाता बलात्कार मामला: 51 दिन सलाखों के पीछे, महिला ने कहा-शख्स ने रेप नहीं किया, ‘कुछ गलतफहमी के कारण’ हुआ, कोर्ट ने किया बरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 3, 2025 21:34 IST

Kolkata rape case: महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि वह 2017 से उस व्यक्ति के साथ रिश्ते में थी।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी ने बेगुनाही का दावा करते हुए आरोपों से इनकार किया था।व्यक्ति ने शादी करने से इनकार कर दिया और भाग गया।रिहा किये जाने तक 51 दिन सलाखों के पीछे बिताने पड़े थे।

कोलकाताः कोलकाता की एक अदालत ने बलात्कार के एक मामले में एक व्यक्ति को शिकायतकर्ता के इस दावे के बाद बरी कर दिया कि उसने ‘कुछ गलतफहमी के कारण’ शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने 24 नवंबर, 2020 को शिकायत दर्ज करायी थी, जिसके बाद इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया था। अदालत द्वारा जमानत पर रिहा किये जाने तक उसे 51 दिन सलाखों के पीछे बिताने पड़े थे। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि वह 2017 से उस व्यक्ति के साथ रिश्ते में थी। शिकायत के अनुसार, व्यक्ति ने शादी का वादा किया था, जिसके भरोसे पर महिला उसके साथ साल्ट लेक के एक होटल में रुकी।

जहां उनके बीच शारीरिक संबंध बने। महिला ने आरोप लगाया कि अगली सुबह इस व्यक्ति ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया और भाग गया। प्राथमिकी के आधार पर, इस व्यक्ति को 25 नवंबर, 2020 को गिरफ्तार किया गया और 14 जनवरी, 2021 को अदालत द्वारा जमानत दिए जाने तक वह जेल में रहा। आरोपी ने बेगुनाही का दावा करते हुए सभी आरोपों से इनकार किया था।

अदालती दस्तावेजों के अनुसार, मामले की सुनवाई के दौरान महिला ने दावा किया कि पुरुष के साथ गलतफहमी के कारण उसने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और ‘उसे इसके अलावा कुछ भी याद नहीं है।’ महिला ने कहा कि शिकायत उसके मित्र ने लिखी थी, तथा उसने इसकी विषय-वस्तु जाने बिना ही उस पर हस्ताक्षर कर दिए।

फास्ट ट्रैक द्वितीय न्यायालय के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिंद्य बनर्जी ने 28 अगस्त को अपने फैसले में कहा,‘‘अभियोजन पक्ष भारतीय दंड संहिता की धारा 417/376 के तहत आरोप साबित करने में बुरी तरह विफल रहा है और आरोपी को संदेह का लाभ प्राप्त करने का अधिकार है, ऐसे में उसे ‘दोषी नहीं’ करार दिया जा सकता।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकोलकाताPoliceकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो