लाइव न्यूज़ :

Kolkata doctor rape-murder case: आरजी कर दुष्कर्म एवं हत्या मामले में टीएमसी विधायक सुदीप्तो रॉय से पूछताछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2024 17:53 IST

Kolkata doctor rape-murder case: आरजी कर रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष रॉय ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों के साथ सहयोग किया है।

Open in App
ठळक मुद्देछात्र की मौत की जांच के संबंध में मुझसे पूछताछ करने आए थे।संदीप घोष को संस्थान में कथित वित्तीय कदाचार के सिलसिले में गिरफ्तार किया था।मामले के सिलसिले में एक नागरिक स्वयंसेवक को गिरफ्तार किया गया है।

Kolkata doctor rape-murder case: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों ने आरजी कर दुष्कर्म एवं हत्या मामले में बृहस्पतिवार को तृणमूल कांग्रेस के विधायक सुदीप्तो रॉय से पूछताछ की। सीबीआई अधिकारियों की एक टीम शुक्रवार दोपहर कोलकाता के उत्तरी छोर स्थित सिंथी इलाके में रॉय के आवास पर पहुंची और मामले की जांच के सिलसिले में उनसे पूछताछ की। श्रीरामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रॉय एक चिकित्सक भी हैं। आरजी कर रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष रॉय ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों के साथ सहयोग किया है।

उन्होंने कहा, “सीबीआई के अधिकारी पिछले महीने आरजी कर अस्पताल में एक छात्र की मौत की जांच के संबंध में मुझसे पूछताछ करने आए थे। मैंने उनके साथ सहयोग किया।” अस्पताल में नौ अगस्त को एक स्नातकोत्तर प्रशिक्षु महिला का शव मिलने के बाद चिकित्सकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था।

इस मामले के सिलसिले में एक नागरिक स्वयंसेवक को गिरफ्तार किया गया है और कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सीबीआई मामले की जांच कर रही है। सीबीआई ने पिछले सप्ताह आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य डॉ. संदीप घोष को संस्थान में कथित वित्तीय कदाचार के सिलसिले में गिरफ्तार किया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपश्चिम बंगालकोलकाताटीएमसीसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा