लाइव न्यूज़ :

साउथ स्टार विजय बाबू के खिलाफ 'रेप का आरोप साबित', केरल पुलिस ने अभिनेता के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया, देश से बाहर भागे...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 29, 2022 08:44 IST

विजय बाबू ने महिला के खिलाफ काउंटर केस दर्ज करने और मानहानि का मुकदमा दायर करने की बात कही है। विजय ने कहा कि उसके बाद क्या हुआ, यह मैं आपको नहीं बताने जा रहा हूं। मैं इसे अदालत में कहूंगा।

Open in App
ठळक मुद्देकोच्चि के पुलिस आयुक्त नागराजू चकिलम ने कहा कि प्रथम दृष्टया आरोप साबित हो चुका हैआयुक्त ने कहा कि अभिनेता के देश से बाहर होनी आशंका, उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है

केरलः महिला से रेप के आरोप का सामना कर रहे दक्षिण भारतीय अभिनेता विजय बाबू के खिलाफ केरल पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। पुलिस को शक है कि अभिनेता देश छोड़ चुके हैं। वे इस वक्त देश से बाहर हैं। मामले की जांच कर रही केरल पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला साबित हो चुका है और आरोपी के खिलाफ ''लुकआउट नोटिस'' जारी किया गया है।

गौरतलब है कि महिला के आरोप के बाद 22 अप्रैल को अभिनेता विजय बाबू के खिलाफ मामल दर्ज कर तुरंत जांच शुरू कर दी गई थी। इस बाबत कोच्चि के पुलिस आयुक्त नागराजू चकिलम ने कहा कि राज्य पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर सबूत जुटाने सहित तमाम प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने एक समाचार चैनल को बताया, ''उनके (बाबू) खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। प्रथम दृष्टया जांच में मामला साबित है। इस मामले में उत्पीड़न का कोण है।'' 

वहीं अभिनेता को देश लाने के सवाल पर अधिकारी ने कहा कि आरोपी को भारत वापस लाने के लिए प्रक्रिया जारी हैं और यह जांच का हिस्सा है। हम कदम उठाएंगे, लेकिन धीरे-धीरे, तुरंत नहीं। फिलहाल इस मामले को इंटरपोल तक ले जाने की कोई जरूरत नहीं है। अगर जरूरत पड़ी तो हम ऐसा करेंगे।'' 

बता दें कि अपने खिलाफ मामला दर्ज होने के कुछ ही देर बात अभिनेता विजय बाबू ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था। खुद को निर्दोष बताते हुए विजय ने कहा था, "मैं डरता नहीं हूं क्योंकि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। मैं यहां पीड़ित हूं। मैं 2018 से उस महिला को जानता हूं जिसने मुझ पर आरोप लगाए हैं।" विजय ने कहा कि वह इस मामले का असली शिकार है क्योंकि उन्होंने फेसबुक लाइव में महिला के नाम का खुलासा किया था।

विजय बाबू ने महिला के खिलाफ काउंटर केस दर्ज करने और मानहानि का मुकदमा दायर करने की बात कही है। विजय ने कहा कि उसके बाद क्या हुआ, यह मैं आपको नहीं बताने जा रहा हूं। मैं इसे अदालत में कहूंगा। मेरे पास हर बात का जवाब है, चाहे वह रेप हो या सहमति। मैं इसके खिलाफ काउंटर केस दर्ज कराऊंगा। साथ ही मानहानि का मुकदमा भी दायर किया जाएगा।

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलसाउथ सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम