लाइव न्यूज़ :

कठुआ घटना पर टिप्पणी को लेकर पूर्व बैंक कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: April 14, 2018 21:56 IST

कोटक महिंद्रा बैंक की शाखा में सहायक प्रबंधक के तौर पर काम करने वाले नंदकुमार ने बच्ची की हत्या को उचित ठहराते हुए कहा था कि वह बड़ी होकर आतंकवादी बन जाती।

Open in App

कोच्चि, 14 अप्रैल: कठुआ में आठ वर्षीय एक बच्ची से 'सामूहिक बलात्कार और हत्या' की घटना को कथित तौर पर उचित ठहराने को लेकर एक बैंक के एक पूर्व कर्मचारी के खिलाफ आज मामला दर्ज किया गया। 

पुलिस ने बताया कि विष्णु नंदकुमार पर आईपीसी की धारा 153 ए ( धर्म , नस्ल , जन्मस्थान , आवास , भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच रंजिश फैलाने ) के तहत मामला दर्ज किया गया। मृतक बच्ची के बारे में फेसबुक पर कथित टिप्पणी करने को लेकर सोशल मीडिया पर आक्रोश देखा गया। 

पानागढ़ थाने में एक मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि विभिन्न लोगों और समूहों से मिली शिकायत के आधार पर नंदकुमार के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गयी है। कोटक महिंद्रा बैंक ने खराब कामकाज को लेकर 11 अप्रैल को नंदकुमार को हटा दिया था । बैंक ने अपने पूर्व कर्मचारी की कथित टिप्पणी की कल निंदा की थी । 

कोटक महिंद्रा बैंक की शाखा में सहायक प्रबंधक के तौर पर काम करने वाले नंदकुमार ने बच्ची की हत्या को उचित ठहराते हुए कहा था कि वह बड़ी होकर आतंकवादी बन जाती। उसने मलयालम में कथित तौर पर लिखा था , ‘‘ बेहतर है कि उसे अभी मार दिया गया । नहीं तो कल जाकर वह भारत के खिलाफ एक मानव बम बन जाती। ’’ 

टॅग्स :कठुआ गैंगरेपक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतभारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लव जिहाद का खेल, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कराने का काम बड़े पैमाने पर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज