लाइव न्यूज़ :

एलजीबीटीक्यू मोबाइल ऐप पर दोस्ती, 14 आरोपियों की उम्र 25 से 51 साल, 16 वर्षीय किशोर से 730 दिन तक यौन शोषण, आरोपी में रेलवे अधिकारी और बेकल उप-जिला शिक्षा अधिकारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 17, 2025 11:14 IST

कासरगोडः पुलिस के अनुसार, दो सरकारी कर्मचारियों में से एक रेलवे अधिकारी और दूसरा कासरगोड बेकल उप-जिला शिक्षा अधिकारी था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि मामले के 14 आरोपियों की उम्र 25 से 51 वर्ष के बीच है।निदेशक ने पॉक्सो मामले में संलिप्तता के कारण निलंबित कर दिया।किशोर की मां ने घर पर एक व्यक्ति को देखा जो देखकर भाग गया।

कासरगोडः केरल के कासरगोड जिले में एक किशोर का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में दो सरकारी कर्मचारियों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने एलजीबीटीक्यू समुदाय के एक मोबाइल ऐप पर किशोर से दोस्ती की थी। पुलिस के अनुसार, दो सरकारी कर्मचारियों में से एक रेलवे अधिकारी और दूसरा कासरगोड बेकल उप-जिला शिक्षा अधिकारी था। बाद में, शिक्षा अधिकारी सैनुद्दीन वी के को सामान्य शिक्षा विभाग के निदेशक ने पॉक्सो मामले में उनकी संलिप्तता के कारण निलंबित कर दिया।

इस मामले से विभाग की छवि धूमिल हुई थी। जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि किशोर (16) का उसके घर, कन्नूर तथा कोझिकोड जिलों सहित विभिन्न स्थानों पर दो साल से अधिक समय तक 14 अलग-अलग पुरुषों ने यौन शोषण किया। पुलिस ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब किशोर की मां ने अपने घर पर एक व्यक्ति को देखा जो उन्हें देखकर भाग गया।

मां ने जब पूछताछ की तो बेटे ने उन्हें सारी बात बताई। उन्होंने बताया कि किशोर की मां ने यह बात चाइल्ड लाइन को बताई, जिसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि लड़के के बयान के आधार पर पिछले दो दिनों में आरोपियों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम 2012 के तहत 14 मामले दर्ज किए गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि एक पुलिस उपाधीक्षक और चार निरीक्षकों वाली एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) भी गठित की गई है, जो कासरगोड जिले में हुई घटनाओं से संबंधित आठ मामलों की जांच करेगी। उन्होंने बताया कि शेष छह मामलों को कोझिकोड और कन्नूर जिलों में स्थानांतरित कर दिया गया है, जहां लड़के का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया था। पुलिस ने बताया कि मामले के 14 आरोपियों की उम्र 25 से 51 वर्ष के बीच है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली