लाइव न्यूज़ :

20 वर्षीय विवाहित महिला की प्रेमी ने बेरहमी से हत्या की, मुंह में रासायनिक पाउडर ठूंसकर आग लगाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 25, 2025 20:27 IST

पुलिस ने बताया कि लॉज में ठहरने के दौरान दंपति के बीच झगड़ा हुआ और फिर कथित तौर पर उस व्यक्ति ने उसके मुँह में एक ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया और खदानों में जिलेटिन की छड़ें फोड़ने के लिए इस्तेमाल होने वाले ट्रिगर से उसे फोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देचेहरा पूरी तरह से फटा हुआ था। फर्श पर खून ही खून दिखा।मौत मोबाइल फोन में विस्फोट के कारण हुई है।

मैसूर:कर्नाटक में एक व्यक्ति ने विवाहित महिला के मुंह में कथित तौर पर कुछ रसायनिक पदार्थ ठूंसकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। आरोपी के साथ उस महिला के विवाहेत्तर संबंध थे। पुलिस ने बताया कि शनिवार को जिले के सालिगराम तालुक के भेर्या गांव में एक लॉज में यह घटना हुई, जहां रसायन के सेवन से महिला की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी सिद्धाराजू को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने जांचकर्ताओं को गुमराह करने के लिए महिला की मौत का कारण मोबाइल विस्फोट बताने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार, हुनसूर तालुक के गेरासनहल्ली गांव निवासी पीड़िता दर्शिता का विवाह केरल के एक व्यक्ति से हुआ था और महिला के सिद्धाराजू के साथ विवाहेत्तर संबंध थे।

लॉज में ठहरने के दौरान महिला और सिद्धाराजू के बीच बहस हुई, जिसके बाद उसने महिला की हत्या कर दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला की हत्या करने के बाद वह चिल्लाया कि मोबाइल फ़ोन फट गया है। हालांकि, कर्मचारियों के वहां आने पर कमरे में कोई मोबाइल फ़ोन नहीं फटा था।

आरोपी से कथित तौर पर फटे मोबाइल फ़ोन के बारे में पूछे जाने पर उसने दावा किया कि उसने उसे खिड़की से बाहर फेंक दिया था। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों ने मोबाइल फोन ढूंढा, जो नहीं मिला और संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने बताया कि जांच के आधार पर आरोपी सिद्धाराजू को अपराध स्वीकार करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

मैसूरु के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विष्णुवर्धन एन. के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘पीड़िता की शादी केरल में रहने वाले एक व्यक्ति से हुई थी, लेकिन महिला के आरोपी के साथ विवाहेत्तर संबंध थे। हम इस हत्या के कारण की जांच कर रहे हैं।

आरोपी ने महिला को मारने के लिए एक रासायनिक पाउडर के मिश्रण का इस्तेमाल किया, जिसकी प्रकृति का पता लगाने के लिए एफएसएल (फोरेंसिक विशेषज्ञ) टीम द्वारा जांच की जा रही है।’’ पुलिस ने बताया कि इस संबंध में सालिगराम थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटकPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली