लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता की हत्या, सीएम बसवराज बोम्मई बोले- जल्द पकड़े जाएंगे दोषी

By विनीत कुमार | Updated: July 27, 2022 08:51 IST

कर्नाटक के बेल्लारी में एक भाजपा नेता की हत्या के बाद सनसनी मच गई। घटना मंगलवार देर शाम की है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग बाइक पर आए थे और धारदार हथियार से भाजपा कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की हत्या कर दी।

Open in App

बेंगलुरु: कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में मंगलवार देर शाम भाजपा के युवा मोर्चा कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की हत्या कर दी गई। हमलावरों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि ये मोटरसाइकिल पर सवार थे। घटना बेल्लारी की है। 

इस घटना के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने ट्वीट कर इस निर्मम हत्या की निंदा की है और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कहते हुए सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। सीएम बसवराज बोम्मई ने ट्वीट कर पीड़ित परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें कहा कि जल्द ही इस मामले में न्याय किया जाएगा।

उन्होंने ट्वीट किया, 'पार्टी कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की बर्बर हत्या के जघन्य कृत्य के अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और कानून के तहत दंडित किया जाएगा। प्रवीण की आत्मा को शांति मिले।'

बेल्लारी में पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता बेल्लारी के पास एक पोल्ट्री की दुकान का मालिक था और घर लौट रहा था। उसी समय उस पर हमला किया गया। प्रवीण की हत्या की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई जब सुलिया तालुक में बेल्लारी थाने के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। 

इस दौरान कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की और न्याय की मांग की। सामने आई जानकारी के अनुसार हमलावरों ने प्रवीण नेट्टारू की हत्या के लिए चाकू का इस्तेमाल किया।

इस बीच दक्षिण कन्नड़ के एसपी सोनवणे ऋषिकेश ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इलाके में ये भी खंगाल रही है कि अगर को सीसीटीवी कैमरा है, तो उसकी फुटेज से मदद ली जा सके। साथ ही पुलिस ने युवा नेता के करीबियों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या की वजह के बारे में स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाई है।

टॅग्स :कर्नाटकभारतीय जनता पार्टीBasavaraj Bommai
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए