लाइव न्यूज़ :

करण जौहर, हार्दिक पंड्या, केएल राहुल को हाई कोर्ट से राहत, शो में दिया था विवादित बयान

By शिवेंद्र राय | Updated: August 2, 2022 17:59 IST

क्रिकेटर हार्दिक पंड्या, केएल राहुल और फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर को जोधपुर हाईकोर्ट ने महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पड़ी करने के मामले में बरी कर दिया है। साल 2019 में 'कॉफी विद करण' शो के दौरान महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के मामले में तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देहार्दिक, राहुल और करण जौहर को हाईकोर्ट से राहत'कॉफी विद करण' शो के दौरान हुए विवाद पर आया फैसलामहिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के मामले में तीनों बरी

जोधपुर: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या, केएल राहुल और फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर को अदालत से बड़ी राहत मिली है। साल 2019 में 'कॉफी विद करण' शो के दौरान महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के मामले में तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। अब अदालत ने केस खारिज दिया है जिससे तीनों ने राहत की सांस ली है।

क्या था मामला

दरअसल क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और केएल राहुल कॉफी विद करण सीजन 6 में दिखाई दिए थे। शो में गलत टिप्पणियों के लिए उनकी काफी आलोचना की गई थी। इस टॉक शो में करण जौहर मेहमानों से उनके व्यक्तिगत जीवन और यौन व्यवहारों के बारे में सवाल पूछते हैं। इसी बातचीत के दौरान दोनों खिलाड़ियों ने कुछ ऐसा कह दिया था जिस पर बवाल हो गया। यह मामला इतना बढ़ा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने खिलाड़ियों को निलंबित कर दिया और उन्हें ऑस्ट्रेलिया से बीच सीरीज में वापस भेज दिया। अब इस घटना के तीन साल बाद जोधपुर हाईकोर्ट ने तीनों के खिलाफ दर्ज मामले में क्रिकेटरों और करण जौहर को राहत दी है। हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पर लोगों की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया गया था साथ ही एससी-एसटी एक्ट के अंदर 124क, 153क, 295क, 505, 120बी आईपीसी के तहत अलग-अलग धाराओं में भी मुकदमा दर्ज करवाया गया था। हार्दिक, राहुल और करन जौहर के खिलाफ खिलाफ जोधपुर के लूणी थाने में एडवोकेट डी.आर. मेघवाल ने SC/ST एक्ट की अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज करवाया था। 

बता दें कि यह विवादित एपिसोड  6 जनवरी 2019 को प्रसारित किया गया था। शो में हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने अपने रिश्तों, क्रश, पसंदीदा फिल्मों, अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के बारे में बात की थी। हालांकि राहुल ने करण के सवालों का जवाब देते हुए बहुत सावधानी बरती लेकिन हार्दिक ने बड़ी बेबाकी से बात की थी। शो में हार्दिक ने दावा किया था कि उनके कई महिलाओं के साथ संबंध थे।

टॅग्स :हार्दिक पंड्याकेएल राहुलकरण जौहरJodhpurबीसीसीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्रिकेटMI vs KKR: 13 साल इंतजार और फल मीठा?, 2013 से लेकर 2020 के बीच 5 बार खिताब जीता, पहले मैच में हार का सिलसिला जारी, हार्दिक पंड्या ने कहा-रोहित और रिकलटन में दम

क्रिकेटMI VS KKR: अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने हार्दिक पांड्या के एक ओवर में ठोके 25 रन, VIDEO

क्रिकेट2022, 2023, 2024 और 2025 में सबसे अधिक रन मेरे, फिर भी मुझे टी20 टीम से बाहर कर दिया?, शुभमन गिल ने कहा- संजू सैमसन को मौका, कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह