लाइव न्यूज़ :

Kanpur Shootout: विकास दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आयी सामने, अत्यधिक खून बहने से हुई थी कुख्यात अपराधी की मौत

By भाषा | Updated: July 20, 2020 16:23 IST

पुलिस की टीम दो और तीन जुलाई की दरमियानी रात्रि को विकास दुबे के यहां दबिश डालने गयी थी। पुलिस पर घात लगाकर हमला किया गया और उस हमले में आठ पुलिसकर्मी मारे गये।

Open in App
ठळक मुद्देविकास के शव का पोस्टमार्टम तीन डाक्टरों की टीम ने किया और पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग करायी गयी। रिपोर्ट के मुताबिक शरीर के दाहिने हिस्से में सिर, कोहनी, पसली और पेट में जख्म के साथ हल्की सूजन पायी गयी।

कानपुर: कुख्यात अपराधी विकास दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई है कि उसकी मौत अत्यधिक खून बहने की वजह से हुई। विकास दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सोमवार को सार्वजनिक हुई। इसमें पुष्टि की गयी है कि कुख्यात अपराधी को तीन गोलियां लगी थीं और तीनों ही गोलियां उसके शरीर के आर—पार हो गयीं थीं। विकास कानपुर के निकट पुलिस की गोली से मारा गया था। विकास के शव का पोस्टमार्टम तीन डाक्टरों की टीम ने किया और पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग करायी गयी।

एक अधिकारी ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक विकास के शरीर में कुल दस जख्म पाये गये। अधिकारी ने बताया कि छह जख्म गोलियों के शरीर से आरपार होने के हैं जबकि अन्य चार जख्म शरीर के दाहिने हिस्से में हैं जो गोली लगने के बाद विकास के गिरने से हुए । उन्होंने बताया कि पहली गोली उसके दाहिने कंधे पर लगी जबकि बाकी दो गोलियां उसके सीने पर बांये ओर लगी हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि विकास की मौत अत्यधिक खून बहने के कारण हुई।

रिपोर्ट के मुताबिक शरीर के दाहिने हिस्से में सिर, कोहनी, पसली और पेट में जख्म के साथ हल्की सूजन पायी गयी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हालांकि यह बात सामने नहीं आयी है कि गोली पास से चलायी गयी या दूर से या फिर कितनी दूर से चलायी गयी। पुलिस की टीम दो और तीन जुलाई की दरमियानी रात्रि को विकास दुबे के यहां दबिश डालने गयी थी। पुलिस पर घात लगाकर हमला किया गया और उस हमले में आठ पुलिसकर्मी मारे गये।

पुलिस टीम पर हमले के बाद विकास और उसके साथी घटनास्थल से भाग गये। बाद में उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और कानपुर पुलिस के साथ कथित मुठभेड़़ में विकास मारा गया। एसटीएफ का कहना है कि जिस वाहन से विकास को मध्य प्रदेश के उज्जैन से लाया जा रहा था, भारी बारिश के चलते वह कानपुर शहर के बाहरी हिस्से में पलट गया। विकास ने मौके से भागने की कोशिश की और पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।

टॅग्स :कानपुरविकास दुबे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

क्रिकेटIPL क्रिकेटर अमित मिश्रा पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

भारतचंद्रशेखर आजाद: क्रांतिकारियों के जांबाज कमांडर-इन-चीफ

कारोबारकानपुर की लाल इमली मिल और विक्टोरिया मिल की जमीन वापस?, यूपी में केंद्र सरकार के बंद पड़े उद्यमों की भूमि वापस लेगी योगी सरकार?

क्राइम अलर्टLucknow Horror: प्रेमिका के साथ 12वीं छात्र प्रेमी ने कार से 6 को कुचला, 6 साल के बच्चे की मौत, 5 की हालत गंभीर, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर