लाइव न्यूज़ :

कानपुरः 65 साल के हो तो 25 वर्ष के जवान दिखोगे?, पति राजीव कुमार दुबे और पत्नी रश्मि दुबे ने 100 से ठगे 35 करोड़, सपना दिखाकर नौ-दो ग्यारह!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 4, 2024 17:27 IST

दंपति ने कथित तौर पर एक ‘पिरामिड स्कीम’ शुरू की और वे कम समय में आकर्षक छूट और अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने साथ जोड़ते थे।

Open in App
ठळक मुद्दे ‘‘हाइपरबेरिक ऑक्सीजन थेरेपी’’ प्रदान करने का दावा किया, जो कुछ ही महीनों में जवान बना सकती है।तीन साल की इनाम स्कीम के लिए 90,000 रुपये के पैकेज की पेशकश करते थे।आशंका जताई कि मामला सामने आने के बाद संभवत: आरोपी विदेश भाग गए होंगे।

कानपुरः कानपुर में एक दपंति ने कथित तौर पर ‘टाइम मशीन’ के जरिए बुजुर्ग को जवान बनाने का झांसा देकर सैकड़ों लोगों से 35 करोड़ रुपये ठग लिए और फरार हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अंकिता शर्मा ने बताया कि राजीव कुमार दुबे और उनकी पत्नी रश्मि दुबे ने साकेत नगर में ‘रिवाइवल वर्ल्ड’ के नाम से एक थेरेपी सेंटर खोला था जहां उन्होंने ‘‘टाइम मशीन’’ के अंदर ‘‘हाइपरबेरिक ऑक्सीजन थेरेपी’’ प्रदान करने का दावा किया, जो कुछ ही महीनों में जवान बना सकती है।

 

उन्होंने बताया कि दंपति ने कथित तौर पर एक ‘पिरामिड स्कीम’ शुरू की और वे कम समय में आकर्षक छूट और अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने साथ जोड़ते थे। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि दपंति ने लोगों को पर्चे बांटे और होर्डिंग भी लगाए जिसमें दावा गया कि कानपुर की प्रदूषित हवा के कारण लोग तेजी से बूढ़े हो रहे हैं और उम्र को घटाने वाली ‘टाइम मशीन’ 65 वर्ष के व्यक्ति को 25 वर्ष का बना सकती है।’’ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दंपति 10 सत्रों के लिए 6,000 रुपये और तीन साल की इनाम स्कीम के लिए 90,000 रुपये के पैकेज की पेशकश करते थे।

धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब पीड़ितों में से एक रेणु सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि राजीव और रश्मि ने उनसे सात लाख रुपये ठग लिए हैं। अपनी शिकायत में सिंह ने आशंका जताई कि मामला सामने आने के बाद संभवत: आरोपी विदेश भाग गए होंगे।

पुलिस उपायुक्त शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर दंपति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि दंपति ने कई अन्य लोगों को ठगा और बुजुर्गों को अपनी थेरेपी से 25 साल का युवा बनाने का झांसा देकर 35 करोड़ रुपये से अधिक की रकम हड़प ली। उन्होंने कहा, ‘‘दंपति जिस मशीन का इस्तेमाल करते थे, उसकी विशेषज्ञों से जांच कराने का निर्णय लिया गया है।’’ पुलिस ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। भाषा सं जफर नरेश खारी खारी

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकानपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?